Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

UKSSC ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर लगाया 5 साल का प्रतिबंध

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 मई 2023, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पहली बार आयोग ने इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। डिबार होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी सूचना डाक के माध्यम से भेज दी गई है।

आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 में अनुचित साधनों में संलिप्त 180 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कई अभ्यर्थियों के नोटिस डाक के माध्यम से वापस आ गए थे, जिनके लिए आयोग ने 29 अप्रैल को वेबसाइट पर अलग से सूची जारी करते हुए जवाब मांगा था।

अभ्यर्थियों के जवाब आने का समय समाप्त होने के बाद आयोग ने सभी का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी अभ्यर्थी का जवाब संतोषजनक नहीं है। ऐसा कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे ये साबित हो सके कि अनुचित साधनों का उपयोग नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने जवाब ही नहीं दिया, जिससे प्रतीत होता है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है।

लिहाजा, आयोग में अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि चारों भर्ती परीक्षाओं में ये 180 अभ्यर्थी संलिप्त थे, जिस वजह से उन्हें पांच साल के लिए आयोग की सभी परीक्षाओं से डिबार(प्रतिवारित) कर दिया गया है। अब ये आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि आयोग की ओर से 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

भर्तीवार अभ्यर्थियों की संख्या

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा : 14

वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा : 20

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा : 34

स्नातक स्तरीय परीक्षा : 112

19 और अभ्यर्थियों पर लटकी तलवार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एलटी भर्ती सहित कई और परीक्षाओं के 19 और अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें नोटिस जारी हुआ था। इनसे भी 17 मई की शाम 6:00 बजे तक जवाब मांगा गया था। इन सभी अभ्यर्थियों को भी आयोग एक-दो दिन के भीतर ही 5 साल के लिए सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!