Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने हल्द्वानी तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों संग की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2022, गुरुवार, बुधवार, हल्द्वानी। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा बुधवार से नैनीताल जिले के भ्रमण पर हैं। जिसमें पहले दिन धारी ब्लॉक क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया गया तथा दूसरे दिन वृहस्पति वार को हल्द्वानी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद तहसीलदार कार्यालय में ही आयोग में लंम्वित भूमि प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति लोगों के जमीन संबन्धित विभिन्न मामलों, जाति, आय, प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली समस्याओं को सरलीकृत किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि विक्रय को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि को संरक्षित करने की बात कही है। एक मामले में रामनगर झरना में लंमबित ललित आर्य की भूमि विस्थापित को लेकर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को बंनदोबस्ति दुरुस्त करने तथा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गये। साथ ही लगातार अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर बढ़ रहे जातिवाद उत्पीड़न मामलों को प्राथमिकता से निस्तारण के लिए निर्देश दिए गये हैं।

उपाध्यक्ष ने कहा कि लगातार अनुसूचित जाति के समाज के व्यक्तियों पर हो रहे अपराधों पर आयोग सक्रिय हैं और हर विभागों में अपराधियों को सख़्त से सख़्त कारवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ा न जाय और कोई भी बेगुनाह को फँसाया न जाय। किसी भी रिपोर्ट में निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।

इस दौरान उप जिलाअधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी, तहसीलदार संजय कुमार, ज़िला समाज कल्याण नैनीताल दीपाकर घिडियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल कुमार, तहसीलदार लालकुआँ सचिन कुमार,सहित ललित आर्य, कैलाश चन्द्र आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!