Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को नि:शुल्क वितरित किये जा रहे हैं आयुष रक्षा किट

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अगस्त 20202, देहरादून, (सूचना)। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग के माध्यम से फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स, सफाई कर्मीयों, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों को आयुष रक्षा किट नि:शुल्क वितरित किये जा रहे हैं । आयुष रक्षा किट के औषधियों से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ० एम.एस. गुंज्याल ने बताया कि आयुष रक्षा किट रोग प्रतिरोधक औषधि का वितरण कोरोना वारियर्स को किया जा रहा है जिससे इम्युनिटी पावर बढ़ेगी। आयुष किट में अश्वगंधा वटी, संशमनी वटी के साथ ही आयुष रक्षा क्वाथ में गिलोई, वासा, तुलसी,मधुयष्ठी, मारिच, पिप्पली, सौठ औषधि मिक्स है, जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी व कोरोना से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि अभी बीस हजार किट विभाग को प्राप्त हुये है जिनका वितरण किया जा रहा है। 80 हजार किट की माँग की गई है, जिनका वितरण कोरोना वारियर्स को किया जायेगा।
वरिष्ठ चिकित्सक/नोडल अधिकारी डॉ० प्रदीप मेहरा ने बताया कि आयुर्वेदिक यूनानी विभाग द्वारा जनपद में एक लाख आयुष रक्षा किट फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स, सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ ही अन्य विभागीय कर्मचारियों जो कोरोना मे कार्य कर रहे है को वितरित किया जायेगा ताकि वे स्वंय स्वस्थ रहकर कोरोना महामारी मे कार्य कर सकें। डॉ० प्रदीप मेहरा ने बताया कि जनपद को प्राप्त 20 हजार आयुष रक्षा किट मे से लगभग 11 हजार किट वितरित किये जा चुके है। उन्होने बताया कि आयुष रक्षा किट कोविड केयर संेटर मोती नगर मे 220,बागजाला में 60, स्टेजिंग एरिया गौलापार में 300,राॅयल विंसर में 60, नगर निगम मे 735, पुलिस विभाग मे 2330, जिलाधिकारी कार्यालय में 200, सीएमओ आफिस में 70, रामनगर के विभिन्न कोविड सेन्टरो व नगर पालिका मे 500, सीआरपीएफ काठगोदाम में 500, उच्च न्यायालय मे 300, नैनीताल कोविड केयर सेन्टरों मे 250 आयुषरक्षा किट नि:शुल्क वितरित किये जा चुके है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक के वृद्वजनों हेतु आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के माध्यम से आयुष रक्षा किट नि:शुल्क वितरित किये जा रहे है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!