Breaking News :
>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज>>ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई>>बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी>>ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य>>सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘बर्ड काउंट इंडिया’ के सर्वे में पहले पायदान पर रहा उत्तराखंड, हिमालयी पक्षियों की देखी गई 171 प्रजातियाँ

समृद्ध वन संपदा के लिए प्रख्यात उत्तराखंड परिंदों के लिए भी मुफीद पनाहगाह है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। समृद्ध वन संपदा के लिए प्रख्यात उत्तराखंड परिंदों के लिए भी मुफीद पनाहगाह है। यहाँ देश के अन्य राज्यों की तुलना में हिमालयन पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियहाँ हैं। बर्ड काउंट इंडिया के पहले हिमालयन बर्ड सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की 171 प्रजातियाँ देखी गई हैं।

विभिन्न हिमालयी राज्यों में हिमालयी पक्षियों की गणना की गई

उत्तराखंड तितली ट्रस्ट के संस्थापक संजय सोंधी ने बताया कि ई-बर्ड वैश्विक पटल के तहत बर्ड काउंट इंडिया ने बीते 14 मई 2022 को विभिन्न हिमालयी राज्यों में हिमालयी पक्षियों की गणना की। इस दौरान उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की सर्वाधिक 171 प्रजातियाँ, जबकि पश्चिम बंगाल के कलिपोंग में सबसे कम 8 प्रजातियाँ देखी गईं।

पक्षी प्रेमियों के लिए उपयुक्त स्थान है उत्तराखंड

दुर्लभ रेडक्रास बिल के साथ ही सर्वे टीम ने उत्तराखंड में मोनाल, द वाल क्रीपर, स्पाटेड नटक्रेकर और स्ट्रीक ब्रेस्टेड शिमिटर बैबलर समेत कई अन्य पक्षी देखे गए। इससे पहले भी समय-समय पर हुए सर्वे में उत्तराखंड पक्षियों के लिए मुफीद ठिकाना साबित हुआ है। यहाँ देशभर की प्रमुख पक्षी प्रजातियों से लेकर विशिष्ट हिमालयी पक्षी पाए जाते हैं। समृद्ध जैव विविधता के कारण उत्तराखंड पक्षी प्रेमियों के लिए उपयुक्त स्थान है।

बर्ड काउंट इंडिया’ के सर्वे के परिणाम

स्थान : पक्षी प्रजाति
उत्तराखंड : 171
लद्दाख : 148
हिमाचल प्रदेश : 125
जम्मू और कश्मीर : 122
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) : 49
अरुणाचल प्रदेश : 47
सिक्किम : 36
कलिपोंग (पश्चिम बंगाल) : 08

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!