Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । ९ नवंबर, २०१९, शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ प्राप्त दो पुलिस अधिकारियों और ‘‘पुलिस पदक’’ प्राप्त तीन अधिकारियों को अलंकृत भी किया। इनमें संजीव कुमार कौशिक पुलिस उपाधीक्षक, हरेन्द्र पाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(से.नि) को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरीश चन्द्र भट्ट पुलिस उपाधीक्षक(से.नि), पूरण सिंह भंडारी निरीक्षक(से.नि) एवं राम प्रसाद प्लाटून कमाण्डर(से.नि) को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भीनमन किया। राज्यपाल ने अनुशासित और भव्य पुलिस परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाईदी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राज्य पुलिस के सभी अधिकारी और जवानदिन-रात कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए समग्र प्रयास होने चाहिये। इसमें पुलिस केसाथ-साथ अन्य विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नशे के विरूद्ध जन जागरूकताअभियान चलाना आवश्यक है। अवैध नशे के व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानीचाहिये। उत्तराखण्ड पुलिस को साइबर अपराधों के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है।डिजिटल भारत और आन लाइन वित्तीय लेन-देन में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें साइबर अपराधों से बचाने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस को ‘‘साइबर स्मार्ट’’ बनना होगा।
राज्यपाल ने कहा कि पुलिस का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। जनता के मन में भीपुलिस के प्रति सदैव सम्मान एवं सहयोग की भावना रहनी चाहिए। पुलिस को भी राज्य कीजनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उनसे अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करना चाहिये। पुलिस थानों का माहौल ऐसा हो कि आमजन को वहाँ जाने में कोई परेशानी न हो। पुलिस को चैबीसोघण्टे सर्दी, गर्मी और बरसात में ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनो के प्रति भी बढ़ जाती है। राज्यपाल ने डी.जी.पी उत्तराखण्डसे अनुरोध किया कि वे विभागीय स्तर पर पुलिस कर्मी और उनके परिजनों के कल्याण हेतु आवश्यक सभी स्थितियों की नियमित समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही करें। प्रदेश सरकार नेप्रत्येक थाने में एक महिला उप निरीक्षक तथा चार महिला कांस्टेबलों की तैनाती की है। जिससे महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में कमी आये।
पुलिस लाइन में पुलिस रैतिक परेड को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड को निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसारित करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने शहीद सैनिकों एवं सभी आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी अपेक्षाओं एवं आकाक्षाओं के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास कासंकल्प लेने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के समग्र विकासके लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर सैनिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन के साथ रैबार कार्यक्रम व फिल्म कान्कलेव का आयोजन जैसे कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। महिलाओं, युवाओं व सैनिकों का राज्य के विकास मेमहत्वपूर्ण योगदान हैं, इनके सुझावों को भी राज्य हित से जोड़ा जायेगा। उत्तराखण्ड कीआर्थिकी में पर्यटन महत्वपूर्ण कारण है। इसके लिये पर्यटन स्थलों केविकास के साथ हीराज्य में अधिक से अधिक फिल्मों का फिल्मांकन हो इसके लिए भी प्रयास आरम्भ किये गये हैं, इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून लघु भारत का स्वरूप ले चुका है इसी के दृष्टिगत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारत भारती सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डी.जी.पी. ए.के.रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो कीरिपोर्ट में संज्ञेय अपराध कम होने के मामले में चौथा स्थान और सम्पत्ति बरामदगी के मामलें में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका का विमोचन भी किया। रैतिक परेड की प्रथम कमाण्डर, एस.डी.आर.एफ की सेना नायक सुश्री तृप्ति भट्ट, उपसेना नायक आई.आर.बी द्वितीय स्वपन किशोर सिंह तथा परेड एडजुटेण्ट पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार थे। रैतिक परेड के उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा डाॅग शो,एण्टीटेररिस्ट स्क्वाड डेमो, एस.डी.आर.एफ.डेमो, मोटर साइकिलिंग और घुड़सवारी के हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाकर सभी का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिथिगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!