Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड: अब तक 94 जमातियों को पकड़ कर किया क्वारंटाइन

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ अप्रैल, २०२०, सोमवार। अगर दून में जमाती न होते तो आज हम कह सकते थे कि यहां कोरोना संक्रमण शून्य हो चुका है। क्योंकि छह लोगों के ठीक हो जाने के बाद बचे 12 मामलों में आठ जमाती हैं और बाकी के चार उनके संपर्क में आए लोग। ऐसा भी नहीं है कि जमातियों की चुनौती यहीं तक है। रोज नए जमाती पकड़ में आ रहे हैं और अब भी कितने कहां छिपे बैठे हैं, कुछ पता नहीं। रविवार को चलाए गए सघन अभियान में 94 जमातियों को अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा गया।

कोरोना के जिला निगरानी एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि पकड़े गए सभी 94 जमातियों को संस्थागत क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। यहां चिकित्सकीय दल इनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगा। जिससे जरूरत पड़ने पर इनके सैंपल भी लिए जा सकें। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो लोग सामने आएंगे, उन्हें भी होम या संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

मस्जिद में नमाज पढ़ने पर मुकदमा

हरिद्वार के बहादराबाद में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग एक मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंच गए। इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर सभी को वहां से भगाया। मामले में बहादराबाद थाने में छह लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती और क्वारंटाइन में रखे गए जमातियों के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शनिवार तक 45 जमातियों पर 18 मुकदमे दर्ज हुए थे। रविवार को स्थिति सामान्य रही। हालांकि, बहादराबाद के बौंगला गांव में रविवार को कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर बहादराबाद थाने से फोर्स मौके पर पहुंची तो कई नमाजी भाग खड़े हुए। पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले लोगों के नाम-पते जुटाने के बाद तबस्सुम, तालिब, बिलाल, इकबाल व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन पहले कटारपुर में नमाज अदा करने पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

आठ लोगों में मिले लक्षण

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षकों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराया जा रहा कम्युनिटी सर्विलांस लगातार जोर पकड़ रहा है। अब तक एक लाख 28 हजार लोगों का सर्वे किया जा चुका है। रविवार को निगरानी टीम को विकासनगर क्षेत्र में आठ लोगों में खांसी-जुकाम के साथ कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। चिकित्सा दल को इसकी सूचना दी गई है। इन लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।

कम्युनिटी सर्विलांस की स्थिति

  • 09 अप्रैल तक——66281
  • 10 अप्रैल————73073
  • 11 अप्रैल————98206
  • 12 अप्रैल———–128774

117 ने ली खांसी-जुकाम की दवा

जिला प्रशासन के बिना डॉक्टर की पर्ची के खांसी-जुकाम की दवा न देने के आदेश के बाद से ऐसे लोगों का ब्योरा भी मिलने लगा है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऐसे लोगों की निगरानी आसान हो गई है। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक 117 लोगों को डॉक्टर की पर्ची पर दवा दी गई। इन लोगों के नाम, पता व मोबाइल नंबर मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे गए हैं। अब इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।

राहत शिविर में 581 लोगों का परीक्षण

लॉकडाउन में दून में फंसे विभिन्न प्रदेशों के 581 लोगों को 25 अलग-अलग राहत शिविरों में रखा गया है। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। अभी किसी में भी संदिग्ध लक्षण सामने नहीं आए हैं। वहीं, जैन धर्मशाला में ठहरे 41 दैनिक श्रमिकों की मनोवैज्ञानिक तरीके से काउंसिलिंग की गई। ये लोग बिना रोजगार के अपने घरों से दूर परेशान दिख रहे थे।

आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रिधिम अग्रवाल ने आम नागरिकों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से आपको सुरक्षित रखने का प्रयास है। मोबाइल का ब्लूटूथ और जीपीएस ऑन करते ही यह एप सक्रिय होकर आपके आसपास मौजूद कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा यह एप आपके जोखिम स्तर को दिखाता है और सुझाव देता है कि आपको क्या करना चाहिए। आपको ग्रीन में दिखाया जाता है तो मतलब आप सुरक्षित हैं। अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है तो आपको बहुत जोखिम है, इस दशा में तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

पहाड़ लौटे लोगों को थामने की कवायद

कोरोना संकट के बाद उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों से वापस पहाड़ लौटे लोगों को थामने की दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के मुताबिक राज्य के 10 पर्वतीय जिलों के गांवों में लौटे 52,216 लोगों के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़े असर का अध्ययन किया जा रहा है। गांव लौटे लोग यहीं रुककर क्या-क्या कार्य कर सकते हैं और कैसे अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकते हैं, इसका भी अध्ययन हो रहा है।

उत्तराखंड के गांवों से मजबूरी का पलायन अधिक है। मूलभूत सुविधाओं और आजीविका के साधनों के अभाव में पर्वतीय क्षेत्र के गांवों से लोगों ने पलायन किया। अब संकट की घड़ी में वे मजबूरी में वापस अपने गांव लौटे हैं। इससे निश्चित रूप से गांवों के बंद पड़े घर फिर से आबाद हुए हैं, लेकिन ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि इन लोगों को गांव में ही कैसे थामे रखा जाए। यदि उन्हें उनकी इच्छानुरूप कार्य नहीं मिला तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी। वजह ये कि ये लोग पहले भले ही बाहर रह रहे थे, मगर गांवों में रह रहे स्वजनों को समय-समय पर कुछ पैसा तो भेज ही रहे थे। इस सबके दृष्टिगत पलायन आयोग इन दिनों अध्ययन में जुटा हुआ है।

आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद जो प्रवासी यहां रुकना चाहेंगे, वे क्या कार्य कर सकते हैं, इसकी कार्ययोजना बननी जरूरी है। जाहिर है कि सरकार को उन्हें कुछ रियायतें देनी होंगी। बताया कि इस कड़ी में अभी तक जिलाधिकारियों से बात हुई है और अब प्रवासियों से भी संपर्क किया जाएगा। आयोग जल्द ही सुझावों सहित रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

टॉप फाइव जिले

  • जिला————पहुंचे प्रवासी
  • पौड़ी————-12039
  • अल्मोड़ा———-5487
  • टिहरी————–5276
  • चंपावत————-5070
  • पिथौरागढ़————-5035

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!