Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डरोजगार समाचार

हरिद्वार के 5 केंद्रों सहित राज्य के सभी 16 केंद्रों पर आरंभ हुई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग PCS की मुख्य परीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस की मुख्य परीक्षा हरिद्वार के पांच केंद्रों सहित राज्य के सभी 16 केंद्रों पर आरंभ हो गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है, अभी तक कहीं किसी किस्म की कोई सूचना नहीं है। परीक्षा 26 फरवरी तक रोजाना दो पारियों में 9 से 12 और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है, कहीं किसी किस्म की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि आरंभिक सूचना के अनुसार कुछ परीक्षार्थियों के परीक्षा में सम्मिलित ना होने की सूचना प्राप्त हुई है पर इसका आधिकारिक आंकड़ा दोनों पालियों की समाप्ति के बाद ही मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए 5636 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति और पहचान की भी व्यवस्था की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश तिवारी ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग PCS की मुख्य परीक्षा : परीक्षा केंद्र

हरिद्वार के परीक्षा केंद्र : परीक्षा भवन राज्य लोक सेवा आयोग, भूमानंद नर्सिंग कालेज, पुलिस माडर्न स्कूल, शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर और एंजिल्स एकेडमी बहादराबाद। इन केंद्रों पर 1716 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

देहरादून के परीक्षा केंद्र : बंजारावाला देहरा पब्लिक इंटर कालेज, गुरु रामराय यूनिवर्सिटी ब्लाक ए और बी, गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ,जीआइसी मेहूंवाला और महादेवी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय। इन केंद्रों पर 2213 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

हल्द्वानी के परीक्षा केंद्र : श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज, एमबीजीपीजी कालेज सेंटर एक और दो। इन केंद्रों पर अभ्यर्थी 1707 पंजीकृत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!