Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों के लिए निकाली भर्ती, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए जेई भर्ती के आवेदन 14 अक्तूबर से शुरू करेगा। इसमें वह सभी 776 पद भी शामिल किए गए हैं, जिनकी भर्ती 2021 में निकली थी और पेपर लीक की वजह से रद्द हो गई थी। आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे।

इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी। जिसके बाद आयोग ने उसे भी रद्द कर दिया था। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पूर्व की भर्ती के 776 पदों को शामिल करते हुए अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू करके तीन नवंबर तक चलेगी। इसका विस्तृत विज्ञापन 14 को जारी किया जाएगा।

प्रदेश में पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के 91 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के लिए कुल 91 पद हैं, जिनमें से अनारक्षित वर्ग के 44, अनुसूचित जाति के 30, अनुसूचित जनजाति के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सात पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए केवल वही युवा आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक की उपाधि हो व जो उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत हों। आवेदकों की आयु एक जुलाई 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 172.30 रुपये, एससी, एसटी के लिए 82.30 और दिव्यांग के लिए 22.30 रुपये होगा। भर्ती के लिए 800 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें पहला सामान्य अध्ययन का, दूसरा पशु चिकित्सा विज्ञान का और तीसरा पशु विज्ञान का होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!