Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  • देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गाँधी पार्क स्थित शहीद स्थल पर कैण्डिल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए 9 सैनिकों की शहादत पर आज देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गाँधी पार्क स्थित शहीद स्थल पर कैण्डिल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गाँधी पार्क में एकत्रित होकर पिछले एक सप्ताह में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राज्य के 9 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्यवासियों को अपने इन वीर सपूतों पर गर्व है। हम उनकी शहादत को सादर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देवभूमि के साथ-साथ वीर भूमि भी है। देश की सेवा में, उत्तराखण्ड राज्य के सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। इस प्रदेश को सैनिक प्रदेश और वीर शहीदों की भूमि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेस-जन कश्मीर घाटी में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के जवानों के साहस और बलिदान की सराहना करते हुए, देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए, उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा, पूर्व विधायक राजकुमार, NSUI प्रदेश अध्यक्ष मोहन भण्डारी, पार्षद उर्मिला थापा, पार्षद अर्जुन सोनकर, पार्षद निखिल कुमार, अनूप कपूर, दीपा चौहान, प्रकाश नेगी, डॉ० ललिता प्रसाद, नीरज नेगी, जहाँगीर खान, सुनील भांगह, राजेन्द्र सिंह, संतोक सिंह, अमित कुमार, गौरव सागर, मनोज रावत, अंकित गुसाईं, संदीप सिंह।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!