Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस ने वाहनों के चालान से 43.52 करोड़ कमाए

सी.पी.यू ने 1.14 लाख व अन्य ने 7.28 लाख  चालान काटे

काशीपुर। बीते साल 2023 में उत्तराखंड पुलिस ने 8 लाख 42 हजार वाहन चालान करके 43 करोेड़ 52 लाख रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2023 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 647 के साथ पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2023 में कुल 8 लाख 42 हजार वाहन चालान किये हैै जिसमें 1 लाख 14 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 7 लाख 28 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 43 करोड़ 52 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 14 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 40 करोड़ 38 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।

सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 33 हजार चालान उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 77 लाख का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर देहरादून व हरिद्वार जिले की यूनिटों ने 32-32 हजार चालान किये व क्रमशः 87 लाख तथा 80 लाख का जुर्माना वसूला गया हैै। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 17 हजार चालान किये गये तथा 70 लाख रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै।

सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 2 लाख 6 हजार चालान देहरादून जिले में किये तथा 15 लाख जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 16 हजार चालान तथा जुर्माना 6 करोड 25 लाख, उत्तरकाशी जिले में 8 हजार  चालान 38 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 73 हजार चालान, 3 करोड़ 63 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार चालान तथा 99 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 11 हजार चालान तथा 57 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 45 हजार चालान 2 करोड़ 6 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 90 हजार चालान, 2 करोड़ 98 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 81 हजार चालान, 4 करोड़ 58 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 25 हजार चालान, 1 करोड़ 50 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 12 हजार चालान, 57 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 27 हजार चालान तथा 1 करोड़ 8 लाख जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 18 हजार चालान किये गये तथा 79 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!