Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड: ईंट भट्टों और खनन के कार्य संचालन को दी गई अनुमति

शासन ने लॉकडाउन में अब खान व खनन क्षेत्र में भी रियायतें दे दी हैं। सरकार ने स्वीकृत निजी, राजस्व व वन खनन पट्टों में खनिज व उप खनिज का चुगान व इसके परिवहन को शुरू करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बने ईंट भट्टों का संचालन शुरू करने की भी अनुमति दी गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि संक्रमित क्षेत्रों में यह अनुमति नहीं दी जाएगी। जो मामले विभिन्न कोर्ट में लंबित चल रहे हैं, वहा खनन की अनुमति नहीं होगी।

हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में जो स्टोन क्रशर व स्क्रीनिंग प्लाट निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते तो, वे भी संचालित नहीं हो पाएंगे। हालांकि, भंडारण के मानकों को पूरा करने पर उन्हें पहले से ही जमा सामग्री को बेचने की अनुमति मिल सकेगी। बुधवार को अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में निदेशक खनन और सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इन निर्देशों में कहा गया है कि नैनीताल, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में मानकों को पूरा करने के बाद ही स्टोन क्रशर व स्क्रीनिंग प्लाट चल सकेंगे।

रिवर ट्रेनिंग व खनन पट्टे भी मानक पूरा करने पर संचालित किए जा सकेंगे। इन नियमों के अनुपालन कराने का दायित्व जिले के खान अधिकारी, सहायक भू-वैज्ञानिक, भू-वैज्ञानिक एवं उप निदेशक पर होगा। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी स्थानों पर सीमित श्रमिकों के साथ ही काम शुरू किया जाएगा। श्रमिकों की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

सभी पट्टा स्वामी, ईंट भट्टा स्वामी एवं कार्यदायी संस्था द्वारा प्रत्येक श्रमिकों के लिए मास्क, दस्तानें, हैंड सेनिटाइजर आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। श्रमिकों के रहने की व्यवस्था कार्य क्षेत्र के आसपास ही रहेगी। बिना वैध पास व मास्क वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को नियमित रूप से सेनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है खनन की अनुमति देने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म ईकाई के समस्त जनपदीय कार्यालय भी इस खोले जाएंगे। हालांकि, यहा भी बेहद सीमित स्टाफ रखने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!