Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड क्रांति दल ने 14 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी किए घोषित, टिकट बंटवारे को लेकर मचा घमासान

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 14 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। दल अब तक 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुका है। काशी सिंह ऐरी का कहना है कि शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद के चुनावी एजेंडे में पलायन, बेरोजगारी, भू-कानून जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

वहीं प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते ही यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यूकेडी की केन्द्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ने नेताओं को बधक बनाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रमिला रावत ने टिकटों पर बंदरबांट का आरोप लगाते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रमिला रावत ने वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते कहा कि कभी भी टिकट वितरण पर हमारी राय नहीं ली जाती है। नेताओं की लचर कार्यशैली के कारण आज कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। अगर यही हाल रहा तो यूकेडी में काई झंडा डंडा उठाने वाला नहीं बचेगा।

यूकेडी के 14 उम्मीदवारों की सूची

यमुनोत्री : रमेश चंद्र रमोला
गंगोत्री : जसवीर सिंह असवाल
घनसाली : कमलदास
नरेंद्रनगर : सरदार सिंह पुंडीर
चकराता : रामानंद चौहान
विकासनगर: प्रीति थपलियाल
सहसपुर : गणेश प्रसाद काला
राजपुर रोड : बिल्लू वाल्मीकि
नैनीताल : ओमप्रकाश
रामनगर : राकेश चौहान
भीमताल : हरीश चंद्र राहुल
जागेश्वर : मनीष सिंह नेगी
हरिद्वार : आदेश कुमार मरवाड़ी
सल्ट : राकेशनाथ गोस्वामी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!