Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादून

G-20 की दूसरी बैठक के लिए मेहमानों के पहुँचने का क्रम प्रारंभ

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँच रहे मेहमानों का पारंपरिक ढंग से जा रहा है स्वागत

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर ऋषिकेश और नरेंद्र नगर तक के क्षेत्र को मेहमानों के स्वागत के दृष्टिगत सजाया-संवारा गया है

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 मई 2023, देहरादूनभारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन के तहत रामनगर में हुई बैठक के बाद अब उत्तराखंड दूसरी बैठक के लिए तैयार है। जी-20 के भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप) के 5 दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। इसमें जी-20 में शामिल देशों सहित नौ अतिथि राष्ट्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

विदेश से मेहमानों के यहां पहुँचने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को दोपहर तक सभी यहां पहुँच जाएंगे। शाम को सभी प्रतिनिधि तीर्थनगरी  ऋषिकेश  में परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्य आयोजन 25 से 27 मई तक टिहरी जिले के अंतर्गत नरेंद्र नगर के होटल वेस्टिन में होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर मंथन होगा। पूरे आयोजन के दौरान देवभूमि की संस्कृति से मेहमान परिचित तो होंगे ही, वे 28 मई को टिहरी जिले के औणी गांव का भ्रमण भी करेंगे।

जी-20 बैठक के लिए मेहमानों के पहुँचने का क्रम प्रारंभ

उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल है, जिन्हें जी-20 के दो से अधिक कार्यक्रम मिले हैं। इस कड़ी में रामनगर में संपन्न हुई बैठक ऐतिहासिक रही थी। इसके बाद अब बुधवार से प्रारंभ होने वाली बैठक के दृष्टिगत सरकार पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटी थी। जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट से लेकर ऋषिकेश और नरेंद्र नगर तक के क्षेत्र को मेहमानों के स्वागत के दृष्टिगत सजाया-संवारा गया है। जी-20 के पांच दिवसीय आयोजन के लिए मंगलवार से मेहमानों के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँच रहे मेहमानों का पारंपरिक ढंग से जा रहा है स्वागत

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह पहुँचे चीन, इटली व फ्रांस के प्रतिनिधियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पारंपरिक छौलिया नर्तकों ने उनके स्वागत में प्रस्तुति दी तो तिलक व माल्यार्पण कर मेहमानों का स्वागत हुआ। इससे सभी अभिभूत नजर आए। मेहमानों के आने का क्रम बना हुआ है। बताया गया कि बुधवार दोपहर तक सभी देशों के साथ ही अतिथि देशों के प्रतिनिधि पहुंच जाएंगे।

बुधवार शाम 5:00 बजे सभी प्रतिनिधि ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे और फिर गंगा आरती में शामिल होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। रात्रि भोजन के बाद सभी नरेंद्र नगर के होटल वेस्टिन के लिए रवाना हो जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर होगा मंथन

गुरुवार को नरेंद्रनगर में बैठक की औपचारिक शुरुआत होगी और फिर सभी प्रतिनिधि 27 मई तक मंथन में जुटेंगे। उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनके मंत्रिमंडल के सदस्य समेत अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

28 मई 2023 को सभी मेहमान औणी गांव जाकर पहाड़ के ग्रामीण परिवेश और मॉडल गांव से परिचित होंगे। बता दें कि मुख्य आयोजन 25 से 27 मई 2023 तक टिहरी जिले के अंतर्गत नरेंद्र नगर के होटल वेस्टिन में होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर मंथन होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!