Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यटन

स्वदेश दर्शन योजना में सराहनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सम्मानित

“राज्य को लॉग हट श्रेणी में सम्मानित किया जाना अपने आप में गर्व का विषय है” : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2023, मंगलवार, नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत निर्मित लॉग हट्स को #बेस्ट लॉग हट्स की श्रेणी में रनर अप के तौर पर सम्मानित किया गया। राज्य को यह सम्मान पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत अपनाए गये बेस्ट प्रेक्टिसेज़ एवं अच्छे कार्यों के एवज में प्रदान किया गया।

इस दो दिवसीय चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड से राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चिंतन शिविर में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्हें माननीय पर्यटन राज्य मंत्री, भारत सरकार जी. किशन रेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “उत्तराखंड राज्य को मिला सम्मान हमारे द्वारा किए गये अच्छे कार्यों का द्योतक है। हाल ही में राज्य को साहसिक, जिम्मेदार व सतत पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आज का यह सम्मान हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत, मुनस्यारी, चंपावत जिले के चूका में पर्यटन अवस्थापनाओं के लिए विकासाधीन हैं। वहीं हेरिटेज सर्किट के लिए कटारमल, जागेश्वर, बैजनाथ, देवीधुरा आदि स्थलों को विकसित किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “राज्य को लॉग हट श्रेणी में सम्मानित किया जाना अपने आप में गर्व का विषय है। राज्य को सर्वश्रेष्ठ लॉग हट गंतव्य बनाने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत टिहरी स्थित सिराई में 20 लॉग हट्स का निर्माण किया गया है, जिसके लिए कुल 11 करोड़ 30 लाख रूपये की राशि आवंटित की गयी। लॉग हट आधुनिक युग में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह ईको फ्रेंडली होने के साथ साथ इंसुलेटर का भी काम करता है अर्थात इसमें ठहरने वाले पर्यटक गर्मी में शीतलता और ठंडी में गर्म माहौल का अनुभव कर सकते हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!