Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल, “25 साल में उत्तराखंड ने बदली विकास की तस्वीर”

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व उद्योग के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियाँ, संस्कृति और जनसहभागिता बताई सबसे बड़ी ताकत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 7 नवम्बर 2025, देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की अनेक ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनसहभागिता, परिश्रम और राज्यवासियों की एकजुटता की मिसाल है। राज्य ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा और लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र ने सीमित संसाधनों के बावजूद जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को देश के आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में सबको मिलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य निर्माण की इन 25 वर्षों की यात्रा में उत्तराखंड ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए आज देश के अग्रणी एवं सशक्त राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रही, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अपराधों के निराकरण में उत्तराखंड पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों एवं पोक्सो अधिनियम के मामलों के निस्तारण में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की तकनीकी क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है तथा ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ के संकल्प को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। किसानों की आय में वृद्धि के मामले में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राज्य की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 12.69 प्रतिशत रही है, जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य की पहचान नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। उत्तराखंड के चार गांव — जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी — को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उत्तराखंड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और जनसांख्यिकीय स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आत्मा उसकी संस्कृति और लोकजीवन में बसती है, और सरकार विकास के हर कदम पर इस पहचान को संरक्षित रखेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ सहित शासन, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *