Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ की शुरुआत 1001 शंखों के नाद से होगी

अगले साल होने वाले हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन की शुरुआत 1001 शंखों के नाद से होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई कुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में इस संबंध में मेला अधिष्ठान की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने  मौखिक सहमति जताते हुए कहा कि इस पर काम हो सकता है। यदि ये पहल परवान चढ़ी तो हरिद्वार कुंभ इस मामले में गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में शामिल हो जाएगा। अभी तक एक साथ 303 शंखों के नाद से किसी कार्यक्रम के शुरू होने का रिकार्ड है। यह भी सुझाव आया कि कुंभ से पहले देशभर में कलश यात्रा निकाली जाए। इन दोनों मामलों में निर्णय होना बाकी है।

कुंभ मेला अधिष्ठान की ओर से मेलाधिकारी दीपक रावत ने समीक्षा बैठक में व्यापक प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें कुंभ मेले के आयोजन से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रस्तुतीकरण में 1001 शंखों के नाद से महाकुंभ की शुरुआत और इससे पहले देशभर में कलश यात्रा निकालने के साथ ही विद्यार्थी कुंभ, संस्कृति कुंभ जैसे आयोजनों का सुझाव भी दिया गया। मेलाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मौखिक सहमति देते हुए कहा कि इन बिंदुओं पर कार्य किया जा सकता है। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद इनके बारे में फैसला लिया जाएगा।

विभागीय सचिव होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक में कहा कि कुंभ मेले के कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी विभागीय सचिवों की होगी। तकनीकी दक्षता वाले विभागों के कार्यों में लापरवाही सहन नहीं होगी। कुंभ के बाद कार्यों व व्यवस्थाओं को लेकर कोई शिकायत न मिले, यह जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों की होगी। उन्होंने अस्थायी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तीन दिन के भीतर मुहैया कराने को कहा।

15 दिन में समीक्षा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुंभ के कार्यों की समीक्षा प्रत्येक 15 दिन में मुख्य सचिव स्तर पर होगी। तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को मुहैया कराएगी। उन्होंने कुंभ के कार्यों को डबल शिफ्ट में कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग को सड़क व पुलों के निर्माण के लिए तीन शिफ्ट में कार्य की अनुमति देने के निर्देश दिए।

थर्ड पार्टी ऑडिट

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी शासनादेशों में निर्धारित नियम व शर्तों के अधीन कार्य कराएं। इसकी अवहेलना सहन नहीं होगी। निर्माण कार्यों का थर्ड पॉटी ऑडिट कराने के साथ ही कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की गहनता से जांच की जाएगी।

कलर कल्चर पर भी दें ध्यान

कुंभ के आयोजन में कलर कल्चर पर भी ध्यान देने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों व पार्कों के निर्माण में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही सीएसआर के तहत सहयोग लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थायी निर्माण कार्य नवंबर तक हर हाल में पूरे करा लिए जाएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!