Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में किया बदलाव

प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 मई 2023, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में बदलाव किया है। अब प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है।

पूर्व में भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी, जिसे घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है। जबकि, न्यूनतम आयु पूर्व की भांति 18 वर्ष ही रहेगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रविधान भी किया गया है।

भर्ती मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया

भर्ती मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया। इसके तहत अब 10वीं उत्तीर्ण महिला-पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो सकेंगे। जबकि, पूर्व में पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी।

पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक नागरिक पुलिस के समान कर दिया गया है। इस क्रम में सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 167.7 सेमी से घटाकर 165 सेमी किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 162 की जगह 157.5 सेमी और पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 162.7 की जगह 160 सेमी किया गया है।

इसलिए बदली शैक्षिक योग्यता होमगार्ड जवानों को अब नागरिक पुलिस की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। उनकी सेवा सड़कों के साथ कार्यालयों में भी ली जाने लगी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड विभाग ने शासन को शैक्षिक योग्यता में बदलाव करने के लिए पत्र भेजा था।

वर्तमान में होमगार्ड विभाग में तैनात हैं 215 महिला होमगार्ड

वर्तमान में होमगार्ड विभाग में 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं, जो देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। इस वर्ष प्रदेश के अन्य 10 जिलों में भी 330 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसमें ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिला शामिल है।

यहां होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून की भर्ती की जानी है। छह दिसंबर 2022 को होमगार्ड विभाग के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। यह भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2023 तक संपन्न होने की उम्मीद है।

होमगार्ड बनने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही प्रदेश के 10 जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। होमगार्ड जवानों को हर क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वह पुलिस-प्रशासन के सहायक बल के रूप में कारगार साबित हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!