Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डपर्यटनविशेष

पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को मिले तीन बेस्ट पुरस्कारों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पर्यटन मंत्री

  • पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिले पुरस्कारों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

[highlight]पुरस्कारों से पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिलेगी बेहतर पहचान : मुख्यमंत्री[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सांय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हाल ही में राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में मिले तीन बेस्ट पुरस्कारों के साथ भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में केदारनाथ को आध्यात्मिक डेस्टिनेशन, ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर तथा जिम कार्बेट को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन का पुरस्कार मिलना राज्य के लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की पर्यटन के क्षेत्र में देश व दुनिया में नई पहचान भी बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारधाम के पुनर्निर्माण एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि की पुनर्स्थापना का कार्य सम्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में केदारपुरी में जहां प्रथम चरण के 225 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं 184 करोड़ के कार्य द्वितीय चरण में गतिमान है। श्री बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की डीपीआर तैयार हो गयी है इससे श्री केदारनाथ के साथ ही श्री बद्रीनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर का पुरस्कार मिलने से यहाँ पर्यटकों की सुविधा के लिये और बेहतर प्रयास किये जायेंगे इसके लिये विभिन्न योजनाओं पर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्बेट नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन एवार्ड मिलने से इस क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों को भी सराहना मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन पुरस्कारों से राज्य की आर्थिकी की भी राह प्रशस्त होगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में तीन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किये गये। जिनमें बेस्ट आध्यात्मिक डेस्टिनेशन के लिये केदारनाथ, बेस्ट एडवेंचर के लिये ऋषिकेश तथा बेस्ट वाइल्ड लाईफ डेस्टिनेशन के लिये जिम कार्बेट शामिल है। उन्होंने बताया कि टूरिज्म सर्वे तथा अवार्ड कार्यक्रम में देश के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को नौ श्रेणियों में अलग अलग पुरस्कार दिये गये हैं जिनमें तीन पुरस्कार उत्तराखण्ड को प्रदान किये गये हैं।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन के साथ ही वन्य जीव एवं प्रकृति प्रेमियों के लिये उत्तराखण्ड पसंदीदा स्थान है। उन्होंने भी उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कारों को इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!