Breaking News :
>>आरक्षण का मुद्दा गरमाया>>मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित >>राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह >>आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही>>मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा >>एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर>>बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक >>हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि>>द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी>>चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला>>मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल>>जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत>>जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी>>सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू>>कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिर करना है : महाराज>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित>>हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं ? जानिए, इसका असर>>यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे हैं प्लॉन, तो पढ़ ले यह जरुरी खबर >>टी-20 विश्व कप 2024 : भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह 
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहली बार देश का संविधान छापने वाली मशीनें की नीलाम हो रहीं

252 साल पुराने सर्वे ऑफ इंडिया के पास कई ऐतिहासिक वस्तुएं हैं। जिनमें कुछ महत्वूपर्ण मशीनें भी शामिल हैं। देश के संविधान की प्रतियां छापने वाली मशीनें भी दून में ही हैं। पर अपनी मियाद पूरी कर चुकीं इन मशीनों को अब नीलाम किया जा रहा है। इन विशालकाय मशीनों के पुर्जे अलग कर इन्हें बेच दिया जाएगा।

दून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में ही 1955 में हमारे संविधान की प्रथम 1000 प्रतियां छापी गई थीं। इसके बाद इन प्रतियों को दिल्ली भेज दिया गया था। इन विशालकाय लिथोग्राफ मशीनों को अब नीलाम किया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व की इन मशीनों से लिथोग्राफिक प्लेट्स भी नीलामी के लिए रखी गई हैं।

सॉव्रिन और मोनार्क नामक दो मशीनें करीब सौ साल तक सर्वे ऑफ इंडिया की धराहर रहीं। इतिहास के पन्ने पलटें तो दो हस्तलिखित प्रतियों को दून लाकर संविधान की एक हजार प्रतियां छापी गईं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में थीं। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि यह मशीनें बेहद पुरानी हो चुकी थीं। अब आधुनिक प्रिंटिंग मशीनें आ चुकी हैं। साथ ही पुरानी मशीनों के रख-रखाव पर बेहद अधिक खर्च आता है। अधिकारियों ने मशीनों के विशालकाय होने के कारण इन्हें रखने में भी दिक्कतें आने की बात कही। हालांकि, म्यूजियम में इन मशीनों का प्रतिरूप अवश्य रखा जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गिरीश कुमार (महासर्वेक्षक) का कहना है कि जिन मशीनों में संविधान की प्रतियां छापी गई थीं, वे बहुत बड़े आकार की थीं। लिहाजा उन्हें नीलाम किया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया के पास कई प्रकार की पुरानी मशीनें हैं, जिनके अनुपयोगी होने पर उन्हें नीलाम कर दिया जाता है। संविधान से संबंधित मशीनों के पुर्जे अलग कर नीलामी के लिए भेजा गया है। हां, ऐतिहासिक महत्व की इन मशीनों का प्रतिरूप भी तैयार कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *