Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उत्तराखंड को और प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उत्तराखंड को और प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। सियासी फिजां में इसके लिए चार नाम तैर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री पद से विदा किए गए तीरथ सिंह रावत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और इसी साल मार्च में मुख्यमंत्री पद से रुखसत हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम भी मंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा कि उत्तराखंड समेत जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां से भाजपा सांसदों अथवा अन्य नेताओं को केंद्र में मंत्री पद दिए जा सकते हैं। इसे देखते हुए राज्य को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में और जगह मिलने की चर्चा तेज हुई हैं। केंद्र में वर्तमान में उत्तराखंड से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक शिक्षा मंत्री हैं।

इस बीच राज्य की भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के दो बड़े सियासी घटनाक्रम हुए। इसी वर्ष मार्च में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई हुई। उनके स्थान पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई।

अब उपचुनाव को लेकर संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए तीरथ को भी भाजपा हाईकमान ने रुखसत कर प्रदेश की बागडोर दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी।

प्रदेश सरकार में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जनता के बीच से सवाल भी उठने तय हैं। ऐसे में माना जा रहा कि राज्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ और प्रतिनिधित्व देकर पार्टी यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि उसके लिए उत्तराखंड महत्वपूर्ण है। इस लिहाज से देखें तो गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दावा मजबूत माना जा रहा है।

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट भी मंत्री पद के दावेदार हैं। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी पूर्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिए जाने की चर्चा रही है। बदली परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा कि राज्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो और पद दिए जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!