Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
आर्थिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड: मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर राज्यभर के बैंककर्मी दो दिवसीय हड़ताल हैं। हड़ताल के चलते सार्वजनिक बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन अगले दिन रविवार होने के कारण तीन दिन तक लगातार बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

यूएफबीयू द्वारा यह हड़ताल 12 सूत्री मांगों को लेकर बुलाई गई है। इसमें लंबित वेतन समझौता की मांग प्रमुख है।  वहीं न्यू पेंशन को रद करने की मांग के अलावा दस अन्य मांगें शामिल हैं। तीन दिन बैंक बंद रहने से कैश के लिए लोगों को एटीएम पर निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही अकाउंट ओपनिंग, चेक क्लियरेंस बैंक शाखा से होने वाले एनईएफ्टी और आरटीजीएस सेवाएं भी बाधित रहेंगी। इस कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि सभी एटीएम में लिमिट के अनुसार कैश जमा किया गया है।

यह हैं बैंक कर्मियों की मांगे

बैंक कर्मियों की मांगों में प्रमुख रूप से विशेष भत्ता को मूल वेतन में मर्ज कराना, पेंशन का अपग्रेडेशन, पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी, न्यू पेंशन स्कीम को रद करना, सभी शाखाओं में एक समान कारोबार अवधि तय करना, बैंक अधिकारियों के लिए नियत कार्य अवधि तय करना, पांच दिवसीय बैंकिंग, समान काम के लिए समान वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ को आयकर की सीलिंग से मुक्त करना आदि शामिल हैं।

ग्रामीण बैंक हड़ताल में नहीं होंगे शामिल

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के महासचिव भुवनेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक राष्ट्रीय स्तर से हड़ताल के समर्थन में कोई पत्र नहीं मिला है। जिस कारण उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। लेकिन हड़ताल को उनका नैतिक समर्थन रहेगा।

हो सकता है नकदी का संकट  

हड़ताल के कारण तीन दिन सार्वजनिक बैंकों में काम प्रभावित रहेगा। जिससे अकाउंट ओपनिंग, चेक क्लियरेंस बैंक शाखा से होने वाले एनईएफटी और आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी। साथ ही बैंक  से लेन-देन ठप रहने के कारण लोगों पैसे निकासी के लिए एटीएम पर निर्भर रहेंगे। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो सकती है।

एटीएम खाली, लोगों को परेशानी  

रुड़की में मांगों को लेकर ऑल इंडिया बैंक यूनियंस की ओर से बुलाई गई हड़ताल के चलते शहर के सभी राष्ट्रीय कृत बैंक बंद है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश एटीएम भी नोटों से खाली हो गए हैं। यूनियन के सचिव मनु माकिन ने बताया कि सभी बैंक कर्मचारियों ने बीटी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर धरना दिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल लगातार रहेगी। अब बैंक सोमवार को ही खुल सकेंगे। बताते चलें कि रुड़की शहर में ही राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं की संख्या 36 है।  हालांकि कुछ निजी बैंक खुले हुए हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!