Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

हड़ताल के चलते रोडवेज कर्मियों को बगैर वेतन ही होली मनानी पड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। होली से पहले वेतन की उम्मीद लगाए बैठे रोडवेज कर्मियों को बड़ा झटका लगा। शासन से जारी होने वाले 10 करोड़ रुपये हड़ताल के चलते रोडवेज को मिले ही नहीं। बताया जा रहा कि शासन में फाइल बनी हुई है, लेकिन जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल से फाइल आगे ही नहीं बढ़ी। ऐसे में रोडवेज कर्मियों को बगैर वेतन ही होली मनानी पड़ी।

रोडवेज कर्मियों का वेतन जनवरी से लंबित चल रहा है। पिछले दिनों रोडवेज कर्मियों के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शासन को रोडवेज को दस-दस करोड़ की धनराशि दो बार देने के आदेश दिए थे। फरवरी में शासन ने एक किश्त तो जारी कर दी थी, जिससे कर्मियों को दिसंबर तक का वेतन उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन अब दूसरी किश्त फंस गई है।

मौजूदा समय में रोडवेज कर्मियों का जनवरी व फरवरी का वेतन लंबित हो गया है। रोडवेज मुख्यालय को उम्मीद थी कि दूसरी किश्त की धनराशि होली से पहले मिलने पर कर्मचारियों को जनवरी का वेतन भी जारी कर दिया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।

सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में शासन में पत्रावली बनी हुई है, लेकिन जनरल-ओबीसी कर्मियों की गत दो मार्च से जारी हड़ताल के चलते पत्रावली आगे नहीं बढ़ सकी। ऐेसे में रोडवेजकर्मी होली पर भी बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कर्मियों को जल्द वेतन नहीं मिला तो यूनियन कोई भी कदम उठा सकती है।

चालक-परिचालकों को मिलेगा सेनेटाइजर

कोरोना के खौफ को देखते हुए रोडवेज के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी डिपो में चालक व परिचालकों को सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए हैं। इससे दो दिन पूर्व प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में मॉस्क खरीदने के आदेश भी दिए थे।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि लंबी दूरी की बसों में हर जगह से यात्री आते हैं और सीधे चालक-परिचालक के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में कौन यात्री किस फ्लू से ग्रसित है, पहचाना नहीं जा सकता। परिचालकों के लिए ज्यादा खतरा इसलिए रहता है कि वह यात्रियों को टिकट देते हैं। इसलिए एजीएम को आदेश दिए गए हैं कि जल्द सेनेटाइजर खरीदकर चालक-परिचालकों को दिए जाएं ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!