Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बारिश-तूफान से दहशत में दूनवासी, उफनार्इ रिस्पना में फंसेे कर्इ वाहन, सड़कों पर गिरे पेड़

देहरादून: देहरादून में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम सुहाना हो गया। रिमझिम बारिश से दिनभर की उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बीच तेज तूफान भी चला, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां बारिश से उफनार्इ रिस्पना में वाहन फंस गया। तो तूफान से सहस्रधारा रोड पर पेड़ गिर गया।

सुबह से ही सूरज की गर्मी से तप रहे देहरादून में दोपहर बाद मौसम का रंग अचाानक बदला हुआ नज़र आया। हल्की हवा के साथ मौसम सुहावना होने लगा। कुछ ही देर में बारिश की बूंदों ने धरती को गीला करना शुरू कर दिया। इसके बाद बौछारें तेज होने लगी। साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। जिससे गर्मी से झुलस रही दून की जनता को कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन ये राहत ज्यादा देर के लिए नहीं थी, एकाएक हवाओं का रुख सख्त होने लगा और तूफान के साथ उड़ रही धूल ने मुश्किलें पैदा कर दीं।

गर्मी से निजात पाने को बारिश में निकले लोग 

सूरज की तपिश और उमस से बेहाल लोग बारिश होता देख घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर हुर्इ इस बारिश से लोग खुद को रोक नहीं पाए और घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बारिश का लुत्फ उठाया।

तेज हवाओं से प्रभावित जनजीवन 

वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। राह चल रहे लोगों को कर्इ तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं से धूल भी उड़ने लगी, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

अचानक वाहनों के ऊप गिरा टीन शेड

वहीं तूफान के चलते डीएल चौक के पास वैश्य नर्सिंग होम की टीन शेड नीचे गिर गर्इ। जिसकी चपेट में कर्इ वाहन आ गए। वहीं टीन शेड का आधा हिस्सा बिजली की तारों पर झूलता रहा। आपको बता दें कि इस टीन शेड की व्यवस्था नर्सिंग होम आए तीमारदारों के बैठने के लिए की गर्इ थी। गनीमत रही कि जब टीन शेड नीचे गिरा वहां कोर्इ शख्स मौजूद नहीं था।

आंधी से सड़क पर गिरा पेड़  

वहीं आंधी के चलने से सहस्रधारा रोड पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान उधर से गुजर नहीं रहा था, वरना कोर्इ बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं, बात कुमाऊं की करें तो नैनीताल में करीब आधे घंटे तक बारिश हुर्इ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि कुछ जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पार्इ है। यहां उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तो कुछ जगहों पर बादलों के उमड़ने से लोगों की परेशानी कुछ हद तक कम हुर्इ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!