Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के चलते झंडेजी मेला इस बार तीन दिन में ही संपन्न हो गया

एक माह तक चलने वाला दून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला इस बार तीन दिन में ही संपन्न हो गया। कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन से मिले आदेश के बाद आयोजन समिति को मेला बंद करना पड़ा। रविवार को देर शाम प्रशासन के साथ बैठक के बाद समिति ने दरबार साहिब परिसर के बाहर लगने वाली दुकानों व मेले संबंधित आयोजन बंद करने के निर्देश जारी कर दिए।

दून की पहचान से जुड़ा झंडेजी मेला दरबार साहिब में हर वर्ष होली के बाद लगता है। पखवाड़े भर चली तैयारियों के बाद गत 13 मार्च को मेला शुरू हुआ था। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल समेत प्रदेश के विभिन्न राज्यों से संगतें शामिल होने के लिए दून पहुंची थीं। हर बार झंडेजी का मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ता है और रामनवमी पर संपन्न होता है। हालांकि, अधिकांश दुकानदार मेला संपन्न होने की तिथि के एक सप्ताह बाद तक दुकानें संचालित करते थे। इस बार मेला दो अप्रैल को संपन्न होना था। लेकिन, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को तीसरे दिन ही आयोजन समिति ने मेला संपन्न होने की घोषणा कर दी।  दरबार साहिब के प्रबंधक एवं मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि  धार्मिक और आस्था से जुड़ी जरूरी गतिविधियों को पूरा कर मेला संपन्न करने की घोषणा कर दी है।

दुकानें लगाई नहीं, जाना पड़ रहा वापस

इस निर्णय से सबसे ज्यादा परेशान वो दुकानदार हैं, जो एक साल से झंडा मेले की तैयारियां कर रहे थे। मेले में देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब से दुकानदार आते हैं। इस बार भी इन राज्यों से तमाम दुकानदार आए थे। अधिकांश दुकानें शनिवार को सज चुकी थीं, जबकि कई दुकानदार रविवार को दुकान लगाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, मेला संपन्न होने के निर्देश के बाद इन दुकानदारों मायूस वापस लौटना पड़ रहा है।

खरीदार भी मायूस

यह पहली बार है, जब झंडेजी का मेला इतनी जल्दी संपन्न होने की घोषणा कर दी गई। झंडेजी मेला में खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की होती है। तमाम महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी के लिए इस मेले का इंतजार करती हैं। इस बार उन्हें भी मायूस होना पड़ेगा।

झंडेजी का आरोहण मातावाला बाग में!

श्री झंडा मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व संगतों की रविवार को बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि संगतों की बढ़ती संख्या व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दरबार साहिब स्थित झंडाजी का परिसर कम पड़ता है। प्रस्ताव रखा गया कि सुरक्षा और जन सामान्य की सुविधा को देखते हुए वर्ष 2021 में झंडाजी का आरोहण कार्यक्रम मातावाला बाग में कराया जाए। हालांकि, इस बारे में एकराय नहीं बन पाई। दरबार साहिब के प्रबंधक केसी जुयाल ने बताया कि धार्मिक और आधात्मिक पक्ष का पूर्ण अध्ययन व अवलोकन करने के बाद ही स्थल के बदलाव में कोई निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, मातावाला बाग में सीधा व समतल मैदान होने के कारण झंडेजी के आरोहण को लाखों संगतें आसानी से देख सकेंगी। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह स्थान काफी सुरक्षित है।

कोरोना के प्रति करें जागरूक

दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने अतिथि देवो भव के भाव को चरितार्थ किया। उन्होंने झंडेजी के मेले के सफल आयोजन और गुरु संगत को दिए गए स्नेह व सम्मान के प्रति दूनवासियों का आभार जताया। साथ ही कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लोग केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें।

पंचमी तिथि के बारे में अफवाह गलत

दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने बताया कि राज पुरोहितों व विशेषज्ञ आचार्यों ने शास्त्रों व पंचांग का अध्ययन करने के बाद इस वर्ष के लिए झंडाजी के आरोहण की तिथि 13 मार्च घोषित की थी। शास्त्रों के अनुसार तिथियां, त्योहार-पर्व आगे पीछे होते रहते हैं। कभी होली चैत्रवदी पंचमी से तीन दिन पहले और कभी चार व पांच दिन पहले पड़ती है। उन्होंने 13 मार्च की तिथि को शास्त्रों व पंचांग के अनुरूप सही बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!