Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में फिर तेजी से पाँव पसार रहा है कोरोना : राज्य में बीते 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण के मिले 791 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज, मंगलवार 6 अप्रैल २०२१ को कोरोना के 791 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आँकड़ा बढ़कर 1,03,602 पहुँच गया है। गत दिवस की भाँति आज भी जनपद देहरादून में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 303 रही, दूसरे नंबर पर जनपद हरिद्वार में 185 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट के पास के गाँव ओगला में 24 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा है, पुरे गाँव को सील कर दिया गया है।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड में जिलेवार आज, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार को पाए गए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या:

देहरादून : 303
हरिद्वार : 185
नैनीताल : 107
उधमसिंह नगर : 41
पौड़ी गढ़वाल : 01
अल्मोड़ा : 06
चंपावत : 02
रुद्रप्रयाग : 05
टिहरी गढ़वाल : 75
उत्तरकाशी : 07
पिथौरागढ़ : 45
बागेश्वर : 11
चमोली : 03
कुल : 791
[/box]
राज्य में आज 351 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी तथा अब तक कुल 96647 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली और स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 3607 सक्रिय मामले हैं। आज कुल 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है तथा राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक 1736 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:

  • कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए कोरोना की वैक्सीन ही एक मात्र हथियार है, इसलिए कोरोना का टीका अवश्य लगवायें।
  • वैक्सीन लगाने के बाद भी जरूर सावधानियाँ अवश्य बरतें। “दवाई भी, कड़ाई भी” का सन्देश हमेशा याद रखें।
  • शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
  • आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
  • जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें। भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
  • हाथों को बार बार धोते रहें एवं आवश्यकतानुसार सैनीटाइज़ करें।
  • गरम पानी का हमेशा सेवन करें।


[highlight]हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, आकाश ज्ञान वाटिका परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।[/highlight][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!