Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर की शिष्टाचार भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं। वह आज यहां पर उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब आधा घंटा तक योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी की। वह आज लखनऊ में गोमती नदी के तट पर चल रहे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का समापन भी करेंगे।

इससे पहले बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह तथा रूदाक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी धामी को शॉल और दो पुस्तकें ‘लोकहित के मुखर स्वर’ तथा ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ देकर उनका स्वागत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दीक्षित ने उनका स्वागत किया। शाल एवं विधानसभा का एक मोमेन्टो भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी उनको शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दीक्षित ने स्वचरित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, ज्ञान का ज्ञान, मधु अभिलाषा हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ अन्र्तसंवाद एवं संसदीय दीपिका की मासिक पत्रिका भी भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक के लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है, वह जन-जन के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ प्रवास के बीच मेरी विश्व संवाद केन्द्र में दीक्षित जी से भेंट होती रहती थी। उनका राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मामलों में सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। अध्यक्ष जी से भेंट करके बहुत प्रसन्नता हुई है। उनकी पुस्तकें और उनके सम्पादकीय लेख मुझे सदैव प्रेरणा देते रहे है और भविष्य में भी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद बुधवार देर शाम लखनऊ विश्वविद्यालय के समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों की याद करते हुए कहा कि मैं तो लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पढ़ा हूं। यहां के विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में आने पर भी मैं बहुत समय तक लखनऊ से जुड़ा रहा।

इन सब स्मृतियों को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार लखनऊ आने का अवसर प्राप्त हुआ। लखनऊ आने पर सर्वप्रथम अपने अग्रजों और मार्गदर्शकों से भेंट करने का कार्यक्रम बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!