Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। बता दें क‍ि शुक्रवार को शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा।

पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्‍यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्‍यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में भी जश्‍न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि योगी आदित्‍यनाथ इस गांव के रहने वाले हैं। योगी की मां ने कहा कि वे उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर काफी खुश हैं। वहीं शपथ ग्रहण के दिन गांव में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है।

शुक्रवार को यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। यूपी चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत पाया है।37 वर्षों बाद ऐसा हो रहा है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। 

शाम चार बजे योगी दोबारा सीएम पद की शपथ लेकर देश के सबसे बड़े राज्‍य के मुखिया बन जाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हो सकता है। वहीं 12 प्रदेशों के सीएम भी इसमें शामिल होंगे। मुलायम सिंह यादव, मायावती को भी आमंत्रित किया गया है।

विदित रहे कि योगी आदित्‍यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के हैं। उनका जन्‍म पांच जून 1972 को पंचूर गांव, पौड़ी गढ़वाल में हुआ। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की। 1994 में वो संन्यासी बन गए।

1998 में योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 12वीं लोकसभा चुनाव में वो सबसे कम उम्र के सांसद थे, तब उनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ पांच बार गोरखपुर से सांसद रहे। 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!