Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०२१, सोमवार, वाराणसी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह वाराणसी में ही होने वाले भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यहां वह राज्य में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या का दौरा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी वाराणसी जा सकते हैं। वाराणसी में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड में चल रही केंद्रीय योजनाओं व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके लिए शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ वाराणसी जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय सचिवों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित होम स्टे योजना को राज्य की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजना बताया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विशेष प्रयास की जरूरत है। प्रदेश में होम स्टे योजना तथा ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटरों की स्थापना से राज्य के पर्यटन, साहसिक पर्यटन एवं आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, एसए मुरुगेशन, चंद्रेश कुमार व मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वय प्रो दुर्गेश पंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!