Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘कुछ भी असंभव नहीं है और हम चुनौतियों पर विजय पायेंगे’ : मुख्यमंत्री धामी

  • मुख्यमंत्री धामी बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कई चुनौतियां; लेकिन कुछ भी असंभव नहीं, और हम चुनौतियों पर विजय पाएंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण चुनौतियां हैं, मगर हम इनका सामना करते हुए लक्ष्य की ओर तन्मयता से आगे बढ़ रहे हैं। कुछ भी असंभव नहीं है और हम चुनौतियों पर विजय पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो घोषणाएं करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में ‘विकास की बात बूथ के साथ’ वर्चुअली संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास व गुड गवर्नेंस को दायित्वबोध जरूरी है। शासन-प्रशासन में इसकी भावना जागृत करने को सरकार ने कई कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी से लेकर मुख्य सचिव तक, जिसका जो दायित्व है वह उसे पूर्ण करे। सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य कर रही है। हर कार्य करने की समय सीमा नियत करने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की गई है। जो भी कर्मचारी-अधिकारी अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ पर रेल पहुंचाना हमारी विकास यात्रा को नए आयाम दे रहा है तो चारधामों को जोड़ने के लिए चौड़ी सड़कें पर्यटन के अवसरों को चार चांद लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय वाक्य पर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सरकार में सुनवाई होगी।15 अगस्त से निकलेंगी

विज्ञप्तियां मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया और कहा कि प्रदेश में 24 हजार पदों भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 15 अगस्त से विज्ञप्तियां निकलनी प्रारंभ होंगी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 15 अगस्त के बाद युवाओं के लिए हर जिले में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

संवाद से जुड़े 14 हजार कार्यर्त्ता

बताया गया कि संवाद से भाजपा की सभी 14 जिला इकाइयों के 14 हजार कार्यकर्त्ता जुड़े। संवाद की अगली कड़ी में 17 अगस्त को स्वास्थ्य की दिशा में उत्तराखंड के बढ़ते कदम विषय पर आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय मुख्य वक्ता होंगे।

कौशिक ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जहां भाजपा कार्यकर्त्ता जरूरतमंदों की सेवा में जुटे थे, वहीं कांग्रेस टूलकिट में व्यस्त थी। विपक्षी दल या तो होम आईसोलेशन में थे या फिर धरना-प्रदर्शन में मशगूल। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के बूते उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर विकास की नई गाथा लिखने में युवा मुख्यमंत्री धामी निरंतर जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय समेत काफी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!