Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखंड चारधाम यात्रा-2022 : साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुँची चारधाम यात्रियों की संख्या

➲ साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुँची चारधाम यात्रियों की संख्या।

➲ चारों धामों में बारिश शुरू हुई, सड़क मार्गों में कहीं-कहीं भूस्खलन जोन सक्रिय लेकिन यात्रा सुचारू चल रही।

➲ अभी तक श्री बदरीनाथ : नौ लाख पंद्रह हजार, केदारनाथ : आठ लाख सैंतालीस हजार, गंगोत्री : चार लाख सैंतीस हजार तथा यमुनोत्री : तीन लाख सैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुँचे।

➲ श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ : एक लाख पैसठ हजार से अधिक श्रद्धालु पहुँचे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। आज तक 25 लाख 38 हजार दो सौ सत्तासी तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुँच गये है। मानसून के प्रभाव से यात्रा में कमी देखी जा रही है। चारों धामों में हल्की बारिश है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोबगड़ में सड़क अवरूद्ध मार्ग सुचारू हो गया है साथ ही श्रीनगर-खेड़ाखाल सड़क से भी वाहनों को रूद्रप्रयाग भेजा गया।
लामबगड़ एवं पागलनाला जैसे भूस्खलन जोन से यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आज यात्रा सुचारू है; केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मानसून के कारण अधिकांश हेलीकंपनियों ने सेवा बंद कर दी है। मौसम के अनुकूल रहने पर दो-तीन हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बाधित रहा अब मार्ग सुचारू हो गया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 915838 तीर्थयात्री धाम पहुँच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 847070 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुँच गये।
इसमें हेलीकॉप्टर से पहुँचे 82009 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 4,37,912 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 3,37,467 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुँच गये है। अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुँचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग 17,62,908 है।
श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुँचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 775379 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2538287 (पच्चीस लाख अड़तीस हजार दो सौ सत्तासी) है। रविवार शाम तक श्री बदरीनाथ 3222, केदारनाथ 4117 यमुनोत्री 1105 तथा गंगोत्री 1835 तीर्थ यात्री पहुँचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुँचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 165612 रही है। श्री हेमकुंट में कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी से मौसम सर्द है बावजूद हेमकुंट यात्रा सुचारू है।

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रतिदिन के यात्रियों की संख्या में गिरावट आयी है तथा भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो रहे है। लेकिन यात्रा निरंतर चल रही है। प्रदेश सरकार, पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पर्यटन, बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम के अलर्ट सहित बारिश-भूस्खलन तथा सड़कों की स्थिति के अनुसार यात्रा मार्गों पर आगे बढ़े। अधिक बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में रूक जाये। रात्रि के समय यात्रा में सावधानी रखें।

उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा हेतु तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को अनिवार्य किया है। तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट से घर बैठे आनलाइन पंजीकरण के अलावा हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा भी चारधाम के सभी फिजीकल रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर फोटोमेट्रिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति / पुलिस-प्रशासन / आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ तथा मीडिया तक चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी पहुँचाने के मद्देनजर जारी किये गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!