Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड होने जा रही कैबिनेट बैठक में राज्य की नई खेल नीति के साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज शाम उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें राज्य की नई खेल नीति समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर। आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक ने 11 नवंबर को होना था, लेकिन इसे किसी कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

प्रतिभावान खिलाडि़यों को पौष्टिक आहार, पदक जीतने पर पुरस्कार

उत्तराखंड में अब प्रतिभावान खिलाड़ियों को धन और सुविधा के अभाव में खेल नहीं छोडऩा पड़ेगा। ऐसे खिलाडिय़ों को सरकार पूरा प्रोत्साहन देगी। इन खिलाड़ियों को न केवल बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा, बल्कि इन्हें उचित पौष्टिक आहार भी सुनिश्चित किया जाएगा। पदक जीतने पर इन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रस्तावित नीति में देव भूमि खेल रत्न पुरस्कार के साथ ही हिमालय पुत्र खेल पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को सरकारी सेवा देने का प्रविधान भी नीति में प्रस्तावित है।

प्रदेश सरकार ने युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए नई खेल नीति बनाने का निर्णय लिया है। इस पर काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रस्तावित नीति में खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए पांच साल, 10 साल और 15 साल के आधार पर कार्ययोजना बनाया जाना प्रस्तावित है। ग्राम स्तर पर युवा प्रतिभाओं की पहचान के लिए खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी प्रस्तावित किया गया है। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार का प्रविधान भी नई खेल नीति में किया गया है।

इसके अलावा प्रस्तावित नीति में खेल उपकरण व किट के लिए अनुदान और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को खेल संबंधी आवश्यकता के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। खिलाडिय़ों को उनका भविष्य बनाने में सहयोग देने के लिए महाविद्यालय, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालयों में प्रवेश को पांच प्रतिशत खेल कोटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देगी। इसके कलए सभी तरह के प्रविधान खेल नीति में किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!