Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्‍तराखंड : फरवरी अंतिम सप्ताह में हो सकता है गैरसैंण में बजट सत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2021, शुक्रवार।  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के मद्देनजर अब इसकी तिथियों पर मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में सत्र हो सकता है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सत्र की तिथियां तय करना सरकार का काम है। विधानसभा की ओर से सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीती 19 जनवरी को विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित करने की घोषणा की थी। सत्र में बजट पेश होने के साथ ही सरकार राज्य के विकास का भावी रोड मैप भी घोषित करेगी। इस सबको देखते हुए अब सत्र की तिथियों को लेकर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा कि केंद्र सरकार के बजट सत्र के बाद राज्य सरकार अपने बजट सत्र के लिए फरवरी के आखिरी सप्ताह की तिथियां तय कर सकती है।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट सत्र जब भी हो, उसके लिए गैरसैंण में सभी तैयारियां पूरी है। हाल में उन्होंने खुद गैरसैंण में सत्र के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी सत्र की तिथि तय नहीं की है। साथ ही कोरोना संक्रमण भी नियंत्रण में है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले तो लगभग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी सत्र होगा, कोरोना के मद्देनजर तब की स्थिति के हिसाब से कदम उठाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!