Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बना उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के सरकारी डिग्री काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड सरकार की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री ने किया राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालयों एवम विश्वविद्यालयों हेतु आज से हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 8 नवम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों को महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़ने की अभिलाषा होती है। इस दिशा में यह हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। इस सुविधा के माध्यम से प्रदेश के छात्र छात्रायें महान विद्वान लोगों से भी ज्ञान अर्जित कर सकेंगे जो अपने क्षेत्र में बहुत कुछ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को तय करना है कि उन्होंने इन सुविधाओं का किस प्रकार सदुपयोग करना है।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत की ओर यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह प्राचीन से अर्वाचीन को जोड़ने की एक साकार पहल है। प्रदेश सरकार प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को डेडीकेटेड इंटरनेट लीज लाईन के माध्यम से हाई स्पीड वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। इससे छात्र-छात्राओं को ज्ञानार्जन में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हमारा युवा आत्मनिर्भर बने। हमारा प्रयास है कि वह न केवल सिर्फ स्वयं रोजगार प्राप्त करने के लायक हो, बल्कि अन्य लोगों को रोजगार देने लायक भी बने। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। इसी क्रम में सचिवालय को ई-ऑफिस से जोड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें लगातार लड़ना होगा। पारदर्शिता के क्षेत्र में इंटरनेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री सचिवालय के 37 विभागों को ऑनलाइन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 107 ग्राॅथ सेंटर स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को स्किल्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिरूल एवं सोलर एनर्जी से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। हमारे पास जो संपदा बिक्री हुई है जो हमें प्रकृति ने दी है उसका दोहन करते हुए पर्यावरण का संरक्षण करते हुए आज राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।[/box]

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री धनसिंह रावत ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देने वाला देश का पहला राज्य बनने के बाद राज्य के 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। राज्य के सभी 106 महाविद्याालयों एवं 5 विश्वविद्यालयों को इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ शीघ्र मिलने जा रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को ज्ञानार्जन में अत्यधिक सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री धनसिंह रावत, विधायक श्री हरबंस कपूर, प्रमुख सचिव श्री आनंद वर्धन, मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त पेटवाल, निदेशक आईटीडीए श्री अमित सिन्हा एवं प्राचार्य डीसी नैनवाल भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!