Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

उत्तराखंडःसभी रोडवेज कर्मियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

रोडवेज प्रबंधन ने दीपावली से पूर्व सभी कर्मचारियों का सितंबर का वेतन जारी करने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही निमयानुसार दायरे में आने वाले कर्मचारियों को अनुग्रह राशि भी दी जाएगी। नियमित कर्मियों को करीब छह हजार रुपये और विशेष श्रेणी कर्मियों को 1200 रुपये अनुग्रह राशि मिलेगी।

कर्मचारियों को सितंबर का वेतन समेत दिवाली के बोनस की मांग लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा 22 अक्टूबर की आधी रात से प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया हुआ था। यूनियन की ओर से मामले में एक माह पहले हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी। उस वक्त तक कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त का भी वेतन नहीं मिला था।

हाईकोर्ट ने दो सप्ताह पहले सरकार को रोडवेज के बकाए के 17 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए, तब जाकर कर्मचारियों को जुलाई व अगस्त का वेतन दिया गया। इसके बावजूद सितंबर का वेतन व बोनस नहीं मिला।

यूनियन हड़ताल की तैयारी कर रही थी कि मंगलवार को ही हाईकोर्ट ने सख्त रुख दिखाकर सरकार को दिवाली से पहले रोडवेज के बकाये के 69 करोड़ रुपये और देने के आदेश दिए। इस पर यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली थी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूनियन और रोडवेज प्रबंधन की वार्ता हुई थी। बोनस व अन्य मांगों को लेकर फिर वार्ता बुलाई गई थी।

जीएम प्रशासन निधि यादव व जीएम संचालक दीपक जैन और रोडवेज के अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। प्रबंधन ने बताया कि दीपावली से पहले सभी श्रेणी के कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन दे दिया जाएगा।

इसके लिए राज्य सरकार से मिलने वाली धनराशि का इंतजार नहीं किया जाएगा। प्रबंधन ने यह भी कहा कि सरकार से धनराशि जारी होने पर लंबित भुगतान व अक्टूबर का वेतन भी जारी करने में तेजी लाई जाएगी। वार्ता में यूनियन प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, केपी सिंह, विपिन कुमार, हरेंद्र कुमार व अबरार अहमद समेत कुलदीप सिंह शामिल रहे।

आसान नहीं दीपावली से पहले रोडवेज को भुगतान

हाईकोर्ट द्वारा सरकार को परिवहन निगम (रोडवेज) के बकाये का भुगतान करने के आदेशों के बाद शासन में हड़कंप है। शासन उन तमाम बिंदुओं पर नजर दौड़ा रहा है जिससे रोडवेज को भुगतान किया जा सके। अभी शासन की प्राथमिकता रोडवेज को विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले अवशेष भुगतानों को मुक्त करने की है। यह राशि सात करोड़ के आसपास है। इसके लिए इन विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।

हालांकि, हिल लॉस के पैसा फिलहाल शासन देने की स्थिति में नहीं है। रोडवेज द्वारा सरकार के विभिन्न आदेशों और जनकल्याणकारी योजनाओं का तकरीबन 86 करोड़ रुपये शासन से लेना था। वहीं, सरकार ने वार्षिक बजट में रोडवेज के लिए केवल दस करोड़ का प्रावधान किया है।

पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोडवेज के सामने स्थिति यह आई कि कर्मचारियों को वेतन तक देना मुश्किल हो गया। कुछ समय पहले जब रोडवेज कर्मियों ने दबाव बनाया तो सरकार ने रोडवेज को 17 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इस बीच कोर्ट ने इस संबंध में रोडवेज कर्मियों द्वारा याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को रोडवेज का बकाया 69 करोड़ रुपये का भुगतान दीपावली पूर्व करने के निर्देश दिए।

सरकार की स्थिति अभी ऐसी है नहीं कि वह इतनी बड़ी राशि रोडवेज को दे सके। अब क्योंकि कोर्ट का आदेश है ऐसे में अब वित्त व परिवहन विभाग उन मदों की ओर नजरें दौड़ा रहा है जिनके तहत रोडवेज को भुगतान किया जाना है। इसके तहत विभिन्न मौकों पर विभागों द्वारा रोडवेज की सेवा लेने की एवज में किए जाने वाले भुगतान पर टिकी हुई है।

इनमें समाज कल्याण, गृह, सूचना और आपदा शामिल हैं। शेष 60 करोड़ रुपये सरकार ने हिल लॉस के रूप में सीधे देना है तो फिलहाल ऐसा होता संभव नजर नहीं आ रहा है। सचिव परिवहन शैलेश बगोली का कहना है कि शासन सभी मदों के अनुसार भुगतान के लिए प्रयास कर रही है। संबंधित विभागों से भी रोडवेज की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने को पत्र लिखा जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *