Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने तीन श्रेणी में हासिल किये राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवार्ड

तीन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवार्ड :

  • ऋषिकेश बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन,
  • जिम कार्बेट बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और 
  • केदारनाथ बेस्ट स्पिरिचुअल अवार्ड घोषित

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रहण किये अवार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली/देहरादून। देश में पर्यटन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्तराखंड ने तीन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल किये। इनमें प्रदेश ने बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टीनेशन और बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन अवार्ड अर्जित किये। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सतपाल महाराज को पुरस्कार प्रदान किए।

टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स कार्यक्रम में भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को 9 श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये गये। इनमें से उत्तराखंड को तीन अवार्ड हासिल हुए हैं। प्रदेश के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन, ऋषिकेश को बेस्ट एडवेंचर डेस्टीनेशन और केदरानाथ को बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टीनेशन घोषित किया गया है।

मुख्यअतिथि कि रूप में उपस्थित केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, ‘हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।’’

शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स वितरित किये गये। अवार्ड ग्रहण करने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा “कोरोना के बाद से उत्तराखंड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सदियों से देश-विदेश के पर्यटकों को अपनीओर आकर्षित करता रहा है। साहसिक पर्यटन की हमारे उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। रोमांच के शौकिनों के लिए उत्तराखंड पसंदीदा जगहों में शामिलहो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए हम साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं। जबकि जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क जो वाइल्डलाइफ लवर्स के साथ ही नेचर लवर्स के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जहां पर्यटक रोमांच के साथ-साथ जोश और उत्साह का भी अलग अनुभवकरते हैं। तीन श्रेणीयों पुरस्कार मिलने से उत्तराखंड का मान बढ़ा है। हमारी सरकार उत्तराखंड पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने और अपनेकर्मचारियों व स्थानीय समुदायों के विकास को प्रतिबद्ध है। यह सम्मान पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

पर्यटन मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशों के अनुसार केदारनाथ में विकास कार्य किये जा रहे हैं जिससे भविष्य में केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाऐं प्राप्त होंगी। पर्यटन मंत्री का उद्देश्य चारों धाम की यात्रा बंद होने के बाद उनके वैकल्पिक तीर्थ स्थलों को शीतकालीन चारधाम के तौर पर प्रमोट करना रहा है।

साभार :         निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखण्ड सरकार।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!