Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा बदले हुए पैटर्न के साथ होगी

इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा बदले हुए पैटर्न के साथ होगी। कई विषयों की परीक्षा में विवरणात्मक प्रश्नों की संख्या कम होगी। लघुउत्तरीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या में इजाफा होगा।

सीबीएसई ने ये बड़े बदलाव परिणाम में सुधार और बच्चों का समय बचाने के उद्देश्य से किए हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने स्कूलों को बदले हुए पैटर्न के साथ ही छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के आदेश दिए हैं।

इस बदलाव को छात्रों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि, इससे परीक्षा के दौरान छात्रों का काफी समय बचेगा। जबकि, बोर्ड ने प्रश्नों के उत्तर देने की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है।

इन विषयों के पैटर्न में बदलाव

10वीं में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत। 12वीं में गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंट, सोशियोलॉजी, इकॉनोमिक्स और बिजनेस स्टडीज।

ऐसे आएंगे प्रश्न

मल्टीपल च्वाइस: एक सवाल के लिए दिए चार विकल्पों में से एक को चुनना होगा।

मल्टीपल रेस्पॉन्स: मल्टीपल च्वाइस की तरह ही एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। लेकिन, यहां दिए गए चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही होते हैं।

सही और गलत: इसमें एक वाक्य दिया जाता है। जो सही है या गलत, परीक्षार्थी को बताना होता है।

खाली स्थान भरें: वाक्य में एक या उससे ज्यादा खाली जगहें दी गई होंगी। जिसमें सही जवाब भरना होगा

असर्शन-रीजन: प्रश्न में दिए गए वाक्य के साथ उसकी व्याख्या दी जाएगी। इसके लिए विकल्प दिए जाएंगे। इसमें यह देखना होगा कि वाक्य और उसकी व्याख्या सही है या नहीं। फिर दिए गए विकल्पों में से सही जवाब बताना होता है।

मैच मेकिंग: प्रश्न में दो कॉलम दिए जाएंगे। दोनो ओर दिए गए वाक्यों को सही जवाब देते हुए मिलान करना होगा।

परीक्षा केंद्र बदलने की इजाजत

शहीद सैनिकों के बच्चों को सीबीएसई ने परीक्षा नियमों में रियायत दी है। इस श्रेणी के बोर्ड परीक्षार्थी अगर शहर में अपना परीक्षा केंद्र बदलवाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की इजाजत होगी। उन्हें किसी अन्य शहर में परीक्षा केंद्र का चयन करने की भी अनुमति होगी। प्रयोगिक परीक्षा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी दो अप्रैल 2020 तक सुविधा के हिसाब से प्रयोगिक परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षार्थियों को इन सुविधाओं के लिए स्कूल से अनुरोध करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!