Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंपर्यावरण

उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का कर रही है शुभारंभ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में करेंगेपौधारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण का अभियान प्रारंभ कर रही है। इसके तहत पहले ही दिन 75 जिलों में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के कुकरैल वन रेंज में पौधा रोपेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधा लगाएंगे। आज पहले दिन 25 करोड़ पौधारोपण के लिए सांसद तथा मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है।

प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहले दिन 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन लखनऊ में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या व ब्रजेश पाठक प्रयागराज में पौधा रोपेंगे। सरकार ने पौधारोपण के लिए सभी 75 जिलों को मंत्रियों व सांसदों को आवंटित कर दिया है। पौधारोपण अभियान की निगरानी के लिए 50 जिलों में मंत्री व 25 जिलों में सांसद लगाए गए हैं। सभी 75 जिलों में अफसरों को नोडल अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

35 करोड़ पौधारोपण जन आंदोलन के तहत मंगलवार को 25 करोड़ पौधारोपण के बाद छह व सात जुलाई को ढाई-ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर अमृत वनों की स्थापना की जाएगी। इस दिन पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान नगर वन, खाद्य वन, शक्ति वन, बाल एवं युवा वन, गंगा वन, स्मृति वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं पंचवटी वाटिका की भी स्थापना की जाएगी। इस बार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चिह्नित 29 प्रजाति के 943 विरासत वृक्षों को केंद्र में रखकर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। धारोपण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ पीपल, पाकड़ नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को भी वरीयता दी जा रही है।

वन विभाग मुख्यालय में पौधारोपण अभियान की आनलाइन निगरानी की जाएगी। कमांड सेंटर इसके लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। जैसे-जैसे पौधे रोपे जाएंगे उनकी प्रगति आनलाइन इस ल‍िंंक https://pmsupfd.in/plantingprogress.html पर देखी जा सकेगी। 35 करोड़ पौधारोपण अभियान की मिशन निदेशक ईवा शर्मा ने बताया कि मंगलवार के अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शाम पांच बजे से पहले 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 50 जिलों में सरकार के मंत्री व 25 जिलों में सांसद लगाए गए हैं। यह सभी अपने-अपने आवंटित जिलों में पौधारोपण करेंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!