Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“अखिलेश यादव के बयान से लोगों की भावनाओं को पहुंची ठेस” : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 जनवरी, 2022, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तारीख घोषित होने के बाद से ही सभी नेता बेहद सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच आरोप तथा प्रत्यारोप की बौछार भी जारी है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। इतना ही नहीं, धर्म को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उनके माफी मांगने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि धर्म को अंधविश्वास बताते हुए भगवान कृष्ण पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके इस बयान से काफी लोग आहत हैं। मैं तो चाहता हूं कि वह अपने इस बयान पर माफी मांगे। धर्म में तो करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी होती है। अखिलेश यादव लोगों की आस्था से खेल रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के विधायक इमरान मसूद को समाजवादी पार्टी में शामिल करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद को पार्टी में शामिल कर अखिलेश यादव ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उनकी मंशा साफ है कि 2022 में कई सीट जीतने के प्रयास में वह कई गुंडों के साथ अपराधियों को भी मोर्चे पर लगा देंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम 300 से अधिक सीट जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि दस मार्च को 11 बजे सपा के 12 बजेंगे। सपा तो इस बार अर्धशतक भी नहीं लगा सकेगी। इसी कारण उन्होंने चुनाव में डिजिटल प्रचार के माध्यम का विरोध किया। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि वह अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में वह प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मंथन में शामिल होंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!