Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मिशन रोजगार : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2846 चयनित शिक्षकों को सौपेगी नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, लखनऊ। मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से चयनित प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र बांटेंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विषयों में रिक्त सहायक अध्यापकों के 10,768 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों को दो चरणों में आनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। अब तीसरे चरण में 2667 एलटी ग्रेड व 179 प्रवक्ताओं की नियुक्ति होगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले चरण में 3317 शिक्षकों व दूसरे चरण में 436 एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुका है। गुरुवार सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 200 चयनित शिक्षकों को बुलाया गया है। नियुक्ति पत्र पाने वाले चयनितों को सुबह साढ़े नौ बजे लोकभवन पहुंचना होगा। लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज के चयनितों को लोकभवन बुलाया गया है, बाकी को जिलों में जनप्रतिनिधियों नियुक्ति पत्र देंगे।

ज्ञात हो कि सरकार ने पहली बार एलटी ग्रेड परीक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सौंपा और लिखित परीक्षा से सहायक अध्यापकों की भर्ती का निर्णय लिया। इसकी लिखित परीक्षा 2018 में कराई गई थी। विभाग ने आनलाइन पदस्थापित किये जा रहे अभ्यर्थियों को उनकी इच्छानुसार जिला व विद्यालयों के विकल्प चयन करने का अधिकार दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!