Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को हर हाल में नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार निजी सुरक्षा एजेंसियों के मानक के अनुरूप संचालन को लेकर सख्त है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी सुरक्षा एजेंसियों की गहन छानबीन कराने के साथ ही उनके संचालन के लिए तय मानकों का हर सूरत में अनुपालन सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने निजी सुरक्षा एजेंसियों के सभी गार्डों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण तथा सत्यापन भी कराने को कहा है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण को कुल 1581 नए व नवीनीकृत लाइसेंस दिए गए हैं। इन लाइसेंसों को निर्गत कर 4.25 करोड़ रुपये से अधिक रकम राजकोष में जमा कराई गई है। प्रदेश में गृह विभाग ने एडीजी कानून-व्यवस्था को निजी सुरक्षा अभिकरण (विनियमन अधिनियम-2005) के तहत नियंत्रक प्राधिकारी नियुक्त किया है।

सभी जिलों में कैश वैन का संचालन करने वाली निजी सुरक्षा एजेंसियों को नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एडीजी कानून-व्यवस्था को इसकी मानीटरिंग का निर्देश दिया गया है। सूबे में निजी सुरक्षा एजेंसियों की जांच व सत्यापन की कार्यवाही संबंधित जिले से आनलाइन कराई जा रही है, जिसके बाद एडीजी कानून-व्यवस्था के स्तर से आनलाइन लाइसेंस निर्गत किये जाते हैं।

प्रदेश में उप्र प्राईवेट सुरक्षा अभिकरण नियमावली-2009 की अधिसूचना 31 जुलाई 2009 को जारी की गई थी। इसके जरिये सुरक्षा एजेंसियों के चयन, उनके सत्यापन, निजी सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के चरित्र सत्यापन तथा सुरक्षा गार्डों के प्रशिक्षण समेत अन्य शर्तें व निर्देश तय हैं। रोकड़ वैन के उपयोग, प्रति रोकड़ वैन के लिए अपेक्षित प्रशिक्षित कर्मचारियों की संख्या व अन्य नियम भी निर्धारित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!