Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

टीकाकरण अभियान : 33 करोड़ से अधिक टीके लगवाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, लखनऊ। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 33 करोड़ से अधिक टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उप्र में ही लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश शुरुआत से ही अव्वल है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 16.73 करोड़ व तीसरे नंबर पर बंगाल ने 14.05 करोड़ वैक्सीन लगाई है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर बताया क‍ि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की कर्मठता व जागरूक नागरिकों के सहयोग का प्रतिफल है। सभी पात्र जन ‘टीका जीत का’ अवश्य लगवाएं।

उप्र में अभी तक 17.46 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 15.22 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। वहीं 32.26 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाने के बाद प्री-काशन (सतर्कता) डोज भी लगवा ली है। प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

24 जून तक चलाए जाने वाले इस अभियान में लोगों को टीका लगाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आशा वर्कर की मदद से घर-घर टीमें दस्तक दे रही हैं। छूटे हुए लोगों से अपील की जा रही है कि वह जल्द कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उन्हें वीवीआइपी गेस्ट हाउस में आइसोलेशन पर रखा गया है। राज्यमंत्री के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी की रिपोर्ट बुधवार को आएगी।

CMO डॉ० मनोज अग्रवाल ने बताया कि विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए थे। जहां कार्यक्रम के पहले मंत्री व विधायकों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप संक्रमित पाए गए। ये खबर सुनकर वीवीआइपी गेस्ट हाउस में रुके लोग हैरान हो गए। मंत्री के संपर्क में आए 10 लोगों के नमूने लिए गए हैं।

CMO प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को कुल 33 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सबसे ज्यादा मरीज अलीगंज व चिनहट में सात-सात पाए गए हैं। केसरबाग में पांच, रेडक्रास और सिलवर जुबली में तीन-तीन, आलमबाग, एनके रोड और सरोजनीनगर में दो-दो, इंदिरानगर व टुडियागंज में एक-एक कोराना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 23 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!