Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
लाइफ स्टाइल

चमकदार त्वचा पाने के लिए सेब के छिलकों का करें इस्तेमाल, जानिए तरीका

आकश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024, देहरादून। आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, चाहे वह लडक़ा हो या लडक़ी, लोग सुंदर दिखने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं निकलता है। आपने स्किन को चमकदार करने के लिए संतरे के छिलकों का इस्तेमाल तो किया होगा, लेकिन आपने सेब के छिलकों से स्किन केयर करने के बारे में शायद ही सुना होगा। सेब  का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके अलावा सेब के छिलके में मौजूद पोषक तत्व भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये त्वचा में चमक लाने और दाग-धब्बे कम करने में मदद कर सकते हैं। आप सेब के छिलकों का इस्तेमाल चेहरे के लिए कई तरीकों से कर सकते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे स्किन को चमकदार बनाने के लिए सेब के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें।

टोनर बनाएं
सबसे पहले आप सेब के छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा करें. उसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें और टोनर की तरह इसका इस्तेमाल करें। ये आपके स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है. लेकिन इस पानी का इस्तेमाल ज्यादा दिनों तक न करें।

फेस मास्क बनाएं
सेब के छिलकों से बना फेस मास्क चमक लाने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले सेब के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाएं. फिर इसमें दही या फिर शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर और चेहरे पर लगा सकते हैं. यह त्वचा को निखारने और ताजगी देने में मदद कर सकता हैं।

आप सेब के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ओट्स के साथ मिलाकर एक स्क्रब बना सकते हैं. फिर इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इससे आपको चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने और ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें स्किन को ज्यादा ना रगड़ें इससे चेहरे पर लालिमा और निशान पड़ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!