Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोनाकाल में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उर्वशी को स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड की बेटी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अदाकारी के साथ सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। कोरोनाकाल में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उर्वशी को स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।

बीते रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर हाउस में उर्वशी को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को खुद उर्वशी ने इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसकों की तरफ से उनको बधाई देने का सिलसिला जारी है।

उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि कोरोनाकाल में उर्वशी ने विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इसके अलावा उर्वशी का फाउंडेशन भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा करता रहा।

उन्होंने उर्वशी की आगे की तैयारियों को लेकर बताया कि इन दिनों फिल्म अभिनेत्री कुछ इवेंट के लिए सूरत में हैं। साथ ही नई फिल्मों की तैयारी भी कर रही हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में जल्द देखने को मिलेंगी।

क्रिकेटर स्नेह ने आडियो संदेश भेज श्रीमहंत का जताया आभार

भारतीय महिला टीम में पदार्पण कर टेस्ट मैच में आलराउंड प्रदर्शन करने वाली दून की क्रिकेटर स्नेह राणा ने इंग्लैंड से आडियो संदेश भेजकर दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का आभार व्यक्त किया है।

स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह ने बताया कि स्नेह राणा ने श्रीमहंत देवेंद्र दास को धन्यवाद करने के लिए आडियो संदेश भेजा है। संदेश में स्नेह ने कहा कि वह श्रीमहंत का आशीर्वाद लेती रही हैं।

एक लंबी अवधि के बाद दोबारा भारतीय टीम में चयन होने पर वह उनका धन्यवाद करना चाहती हैं। कोच नरेंद्र शाह ने कहा कि इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद वह दरबार साहिब जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!