Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

स्थाई राजधानी की मांग को लेकर उक्रांद ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण, नए भूकानून को बदलने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने रैली निकाली। रैली के दौरान उक्रांद नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली विकासनगर में पार्टी कार्यालय से जिलाअध्यक्ष विजय बौड़ाई के नेतृत्व में शिमला बाईपास, नया गांव पेलियो, भुड्डी, बड़ोवाला होते हुए सेलाकुई पहुंची।

उसके बाद रैली सहसपुर हरबर्टपुर  होते हुए विकासनगर व डाकपत्थर तक गई। इसका उद्देश्य लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना रहा।

इस मौके पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष बौड़ाई ने रैली के माध्यम से प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण व नए भू कानून को बदलने की मांग की है। कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में आई कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने सूबे को भ्रष्टाचार की गर्त में झोंकने का काम किया है। साथ ही जनभावनाओं के विपरीत काम किया है। इससे प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा माहौल है।

रैली में लताफत हुसैन, गिरीश मनडोला, शैलेश गुलेरी, दिगंबर भंडारी, देवेन्द्र कंडवाल, बिशन सिंह रावत, सुरेन्द्र कुकरेती, अहमद मिर्जा, मनोज बिष्ट आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!