Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण

ईसी रोड निकट द्वारका स्टोर पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने रात्रि काल में मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 नवम्बर 2023, देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ० अग्रवाल ने रात्रि काल में मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दूरभाष से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।

बुधवार की देर रात्रि मंत्री डॉ० अग्रवाल ईसी रोड निकट द्वारका स्टोर पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। इस दौरान मौके पर काम कर रहे मनोहर सैनी श्रमिक से जानकारी ली। मौके पर लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

वही मंत्री डॉ० अग्रवाल ने फुटपाथ बनाने के लिए कंक्रीट व रोड़ी-पत्थर की गुणवत्ता भी जांची। मौके पर साइट में काम कर रहे श्रमिक प्रदीप विश्वकर्मा से भी जानकारी ली। डॉ० अग्रवाल ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रावत से दूरभाष पर वार्ता की।

शहरी विकास मंत्री डॉ० अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा इन्वेस्टर सम्मिट हम सभी के सामने हैं। मगर अभी तक निर्माण कार्यों में तेजी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि रात्रिकाल में कार्य करना उचित है मगर अधिकारियों का न होना निराशाजनक है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रात्रिकाल में विभागीय कर्मचारी यहाँ मौजूद रहे। जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आए और उचित पैमाने के साथ गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने रोड पर जगह-जगह मलबे पड़े होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि ईसी रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 30 करोड़ रुपए जिसमे फुटपाथ, अंडरग्राउंड केबल, एमयूडी सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!