Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में शहरी विकास मुद्दों पर की गयी चर्चा

हुडको के उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी संजय भार्गव ने सभी लोगों का स्वागत किया

उत्तराखंड में शहरी विकास में अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है : अनूप नौटियाल

उत्तराखंड एक नैसर्गिक राज्य है और यहाँ शहरी विकास नियोजित ढंग से होना चाहिए। : अमित पोखरियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर, हुडको और सोशयिल डेवलपमेंट कम्यूनिटि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुडको के उत्तराखंड रीजनल कार्यालय में उत्तराखंड में शहरी विकास के मुद्दों विशेषकर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचारों को साझा किया।

हुडको के उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी संजय भार्गव ने सभी लोगों का स्वागत किया और हुडको राज्य में शहरी विकास में कैसे भागीदारी निभा रहा है, उन्होंने भविष्य मे राज्य में कैसे हुडको सुनियोजित तरीके से अपनी योजनायें चलायेगा, इसके बारे मे सभी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। 

एसडीसीएफ के संस्थापक अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के कार्य विवरण के बारे में आंकड़ों सहित सभी को जानकारी उपलब्ध करायी और कहा कि उत्तराखंड में शहरी विकास में अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है, उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में भी जानकारी दी और उसके विभिन्न सेक्टर की आंकड़ों सहित बताया। 

आशीष गर्ग, संस्थापक ईको ग्रुप ने अपनी संस्था द्वारा पर्यावरण और शहरी विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला, उनकी संस्दा द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से बनाये जाने वाली ईको ब्रिक्स की सभी ने प्रशंसा की। 

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ईवेस्ट भी एक बड़ी समस्या के रूप में आ रहा है जिसका वैज्ञानिक निदान होना आवश्यक है। उत्तराखंड एक नैसर्गिक राज्य है और यहाँ शहरी विकास नियोजित ढंग से होना चाहिए। 

 इस अवसर पर पीआरएसआई सचिव अनिल कुमार, मनोज गोविल, हुडको के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!