Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

UPSC (Pre.) परीक्षा-2020 के सम्पादन के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल ने स्थानीय इन्स्पैक्टिंग ऑफिसर्स को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 3 अक्टूबर, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर 2020 को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस (प्रीलिमिनरी) परीक्षा-2020 के सम्पादन के सम्बन्ध में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तैनात स्थानीय इन्स्पैक्टिंग ऑफिसर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को शान्तिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शिता से सम्पादित करवाने के लिए आयोग द्वारा जारी की गई गाईडलाईन का अक्षरशः पालन करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा की गोपनीयता और संवेदनशीलता हर हाल में बनाये रखी जाय और इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की लापरवाही की गुजाईश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा से एक दिन पूर्व आवन्टित किये गये परीक्षा केन्द्रों पर जाकर सिटिंग अरेन्जमेंट प्लान, जैमर, लाईटिंग, साफ-सफाई, महिला-पुरूष के लिए पृथक-पृथक शौचालय, स्टाॅफ और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए सन्तुष्ट हो जाने को कहा तथा केन्द्र की विजिट की सूचना जनपद कन्ट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये।
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कमी होने पर पूर्व सूचना देने के निर्देश दिये ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने परीक्षा के दिन समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण रखते हुए कार्य करने के स्थानीय इन्सपैक्टिंग अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही परीक्षा सामग्री के केन्द्र पर पर्याप्त और समय पर पंहुचने और समय पर परीक्षा प्रारम्भ करने की भी निगरानी करने को कहा।
संघ लोक सेवा आयोग से आये जनपद प्रभारी एस.एस. नेगी ने इन्स्पैक्टिंग अधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि आयोग के नार्म्स में किसी भी तरह की छूट ना दी जाय और टाइम-टेबल का अक्षरशः अनुपालन किया जाय। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर किसी भी तरह की अड़चन होने पर उसकी जानकारी स्थानीय परीक्षा कन्ट्रोल रूम अथवा सीधे संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली को सूचना प्रेषित करें तथा उनके मार्गदर्शन के अनुसार परीक्षा का सम्पादन करवायें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे सब अपना प्रवेश-पत्र और आईडी लेकर साथ में मास्क पहनते हुए समय से परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो जाय तथा परीक्षा के समस्त निर्देशों का पालन करें।
इस दौरान बैठक में संघ लोक सेवा आयोग से अन्य सदस्य श्रीमती सोनिया माहेश्वरी सहित इन्सपैक्टिंग अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!