Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
आर्थिक गतिविधियाँउत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, लखनऊ योगी सरकार आज विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। गुरुवार सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का अनुमानित आकार लगभग सात लाख करोड़ रुपये हो सकता है। राज्य सरकार का पिछले वर्ष का मूल बजट 6.15 लाख करोड़ रुपये और अनुपूरक बजट 33,769 करोड़ रुपये का था।

 वर्ष 2023-24 के बजट की संभावित घोषणायें

  • बजट में युवाओं के लिए कई घोषणायें हो सकती हैं। रोजगार की संभावनायें बढ़ाने के उद्देश्य से डिप्लोमा और स्नातक डिग्रीधारकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का एलान हो सकता है।
  • प्रदेश के तीन असेवित मंडलों-मुरादाबाद, देवीपाटन और मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए 50-50 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं।
  • टाटा टेक्नोलाजीस के सहयोग से प्रदेश के 150 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उच्चीकरण के लिए 940 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जा सकती है।
  • युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए भी बजट में प्रविधान किया जाएगा।
  • लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर है। बजट में सड़कों, सेतुओं, उपरिगामी सेतुओं के निर्माण और रखरखाव के लिए सरकार बड़ी धनराशि का इंतजाम कर दरियादिली दिखाएगी।
  • बुंदेलखंड में लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की बजट में घोषणा हो सकती है।
  • प्रदेश में एमबीबीएस और एमडी पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार एक जिला-एक मेडिकल कालेज की थीम पर भी काम कर रही है। बजट में इसके लिए भी भरपूर धनराशि की व्यवस्था की जा सकती है।
  • उप्र को दवाओं के उत्पादन का हब बनाने की कोशिश में जुटी योगी सरकार फार्मास्यूटिकल सेक्टर को आकर्षक बनाने के लिए बजट में नई घोषणा कर सकती है। राज्य सरकार बुंदेलखंड में फार्मा पार्क विकसित करने की योजना बना रही है।
  • नगरीय इलाकों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, वाटर बाडीज के पुनरोद्धार के लिए संचालित की जा रही अमृत 2.0 योजना तथा शहरों को कचरामुक्त बनाने के लिए लागू स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के लिए भी सरकार मोटी रकम आवंटित करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन के लिए भी इंतजाम होगा।
  • बजट में आजमगढ़ और उसके आसपास लोक कलाओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भी बजट में घोषणा हो सकती है। आजमगढ़ का हरिहरपुर गांव शास्त्रीय संगीत की विरासत को संजोने के लिए विख्यात है। इस गांव के कायाकल्प और इसे सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार बजट आवंटन कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!