Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में बन्नू स्कूल के पास महर्षि वाल्मीकि के नाम से चौक की स्थापना करने को लेकर हुआ हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस पर रेसकोर्स में बन्नू स्कूल के पास उनके नाम से चौक की स्थापना करने को लेकर हंगामा हो गया। महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से बगैर अनुमति चौराहे पर चबूतरे का निर्माण शुरू कर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित कर दी गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण रुकवाया तो महर्षि वाल्मीकि सेना के सदस्य भड़क गए। पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद देर रात तक हंगामा चलता रहा। अंत में आगामी दो नवंबर को महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने और चबूतरे के निर्माण का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।

बुधवार को रेसकोर्स में बन्नू चौक के पास महर्षि वाल्मीकि सेना ने महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान सेना के सदस्यों ने चौक के बीच में मूर्ति स्थापित कर उसके चारों ओर चबूतरे का निर्माण शुरू कर दिया। कुछ व्यक्तियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने निर्माण को रुकवा दिया। इस पर वाल्मीकि सेना के सदस्य भड़क गए। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। भाजपा नेता जयपाल वाल्मीकि का कहना था कि लंबे समय से उक्त चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही है। आगामी दो नवंबर को यहां मूर्ति स्थापना का आश्वासन भी दिया गया था। हालांकि, महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस पर ही समाज के लोग यहां मूर्ति स्थापित कर चबूतरे का निर्माण करना चाहते थे। एडीएम एसके बर्नवाल ने बताया कि औपचारिकता पूर्ण होने के बाद दो नवंबर को यहां मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया गया है।

महर्षि वाल्मीकि श्रीराम चौक पर बनी थी सहमति

वर्ष 2016 में तत्कालीन क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम में उक्त चौक का नाम श्रीराम चौक रखे जाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वाल्मीकि समाज इस चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने की मांग कर रहा था। छह माह पूर्व महापौर और क्षेत्रीय विधायक की मध्यस्थता में चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि श्रीराम चौक रखे जाने पर सहमति बन गई। आगामी दो नवंबर को इसकी औपचारिकता पूर्ण कर चौक स्थापित करने की तैयारी थी।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि जिस चौक पर मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हुआ है, वह नगर निगम बोर्ड से श्रीराम चौक के नाम पर स्वीकृत है। पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी के प्रस्ताव पर निगम बोर्ड ने इसे स्वीकृत किया था। नगर निगम बोर्ड की ओर से आइएसबीटी चौक को वाल्मीकि चौक के तौर स्वीकृत किया गया है। मेरी सभी पक्षों से अपील है कि अनावश्यक विवाद न किया जाए। पुलिस और प्रशासन के साथ इस मसले पर क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में सभी पक्षों से वार्ता कर उचित हल निकाला जाएगा।

खजान दास (विधायक, राजपुर रोड) का कहना है कि चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि श्रीराम चौक रखे जाने पर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में सहमति बन गई थी। इसको लेकर दो नवंबर को चौक निर्माण की तैयारी थी, लेकिन एक पक्ष ने यहां पहले ही मूर्ति स्थापित कर दी। दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से ही मामले को सुलझाना चाहिए। किसी भी पक्ष की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!