Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

मुंबई में 100 करोड़ वसूली मामले को लेकर महाराष्ट्र में हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का तबादला

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, मुंबई। प्रत्येक माह 100 करोड़ रूपये की वसूली का मामला उछलने के बाद महाराष्ट्र में मंगलवार को भी काफी गहमागहमी रही। सत्ता पक्ष जहां अपने बचाव के लिए डैमेज कंट्रोल में लगा रहा वहीं विपक्ष भी अपने तरकश से नए-नए तीर निकालने में जुटा रहा। देर रात मुंबई पुलिस  के 86 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। क्राइम ब्रांच से सबसे ज्यादा 65 अफसरों को हटा दिया गया। ये वर्षो से क्राइम ब्रांच में डटे थे। स्थानांतरित लोगों में सचिन वाझे का साथी रियाजुद्दीन काजी भी शामिल है। मुंबई पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार तबादले हुए हैं।

  मंगलवार शाम गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात हुई थी। तभी से कयास लगने लगे थे कि पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलेगा। कुछ ही घंटों बाद 86 अफसरों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई। क्राइम ब्रांच से सबसे ज्यादा 65 लोग हटाए गए हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जिन्होंने कभी बड़े-बड़े माफियाओं और तस्करों के सफाए में भूमिका निभाई थी। ये सभी कई साल से क्राइम ब्रांच में डटे थे। सचिन वाझे का साथी रियाजुद्दीन भी इसी सफाई अभियान में नप गया। अंटीलिया कांड  में एनआइए उससे कई बार पूछताछ कर चुकी है।

आज राज्यपाल से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल देवेंद्र फडणवीस और राज्य इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के साथ बुधवार को राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मुलाकात करेगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस समय प्रदेश बिल्कुल दिशाहीन हो गया है। हम राज्यपाल से मांग करेंगे कि वे राज्य के हालात पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब करें। हम लोग राज्यपाल से सुबह साढ़े नौ बजे मिलेंगे। उल्लेखनीय सचिन वाझे कांड खुलने के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा उद्धव सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!